फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Permit up to Gagalhedi, buses plying to Saharanpur

परमिट गागलहेड़ी तक, बसें चल रही सहारनपुर तक

Tue, 17 Sep 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Permit up to Gagalhedi, buses plying to Saharanpur
Permit up to Gagalhedi, buses plying to Saharanpur
परमिट गागलहेड़ी तक, बसें चल रहीं सहारनपुर तक
विज्ञापन

सहारनपुर। परमिट सिर्फ रुड़की से गागलहेड़ी तक और सवारियां ले जा रहे सहारनपुर तक। निर्धारित रूट की बजाय डग्गामारी में चल रहीं बसों को लेकर परिवहन निगम ने आपत्ति जताई है। जिसके बाद निर्धारित रूट से अलग चल रहीं 54 बसों को चिह्नित किया गया। मंडलायुक्त के निर्देश पर डग्गामारी में चल रही बसों पर रोक लगाई जा रही है। 12 बसों का चालान भी किया गया है।
सहारनपुर का परमिट नहीं होते हुए भी डग्गामारी में कुछ प्राइवेट बसें सहारनपुर में सवारियां ले जा रही हैं। जिससे परिवहन निगम को नुकसान उठाना पड़ रहा है। परिवहन निगम ने ऐसी 54 बसों को चिह्नित किया, जो अपने निर्धारित रूट की बजाय डग्गामारी कर दूसरे रूटों पर चल रही हैं। जिन बसों का परमिट गागलहेड़ी से रुड़की तक है, उनमें से कुछ बसें सहारनपुर तक भी आ रही थीं। यही नहीं मुजफ्फरनगर से सहारनपुर तक के परमिट वाली कुछ प्राइवेट बसें भी रुड़की तक जा रही हैं। जिस पर परिवहन निगम ने आपत्ति जताई और डग्गामारी पर रोक लगाए जाने के बारे में संभागीय परिवहन विभाग एवं मंडलायुक्त को भी इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने गागलहेड़ी सहारनपुर, एवं सहारनपुर-नागल वाया टपरी मार्ग पर प्राइवेट बसों का अवैध संचालन रोकने के निर्देश दिए। जिस पर संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों ने दूसरे रूटों पर अतिक्रमण कर रहीं प्राइवेट बसों पर अंकुश लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इस मामले में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राधेश्याम ने एआरटीओ को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 बसों का चालान किया
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जगदीश सिंह ने बताया कि गलत तरीके से रूट पर चल रहीं बसों पर कार्रवाई की गई है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सतीश कुमार के साथ गागलहेड़ी में बसों को चेक किया गया। परमिट नहीं होने एवं अन्य कमियों पर 12 प्राइवेट बसों का चालान किया गया है। चेकिंग लगातार की जाएगी।
बसों को निर्धारित रूट पर ही चलने दिया जाएगा
संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राधेश्याम का कहना है कि अब तक प्राइवेट 54 बसें ही अलग-अलग रूटों पर चल रही थी, लेकिन फिलहाल बंद करा दी गई हैं। अब सिर्फ 29 बसों का ही परमिट है। जिन्हें उनके निर्धारित रूट से ही चलाने की अनुमति दी है। दूसरे रूटों पर नहीं चलने दिया जाएगा। गागलहेड़ी से रुड़की तक परमिट वाली बसों को सहारनपुर नहीं आने दिया जाएगा।

गागलहेड़ी तक परमिट वाली बसें चल रहीं थीं सहारनपुर तक: आरएम
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार का कहना है कि परमिट गागलहेड़ी तक का होने के बावजूद कुछ बसें डग्गामारी में सहारनपुर तक चल रही थी। जिससे रोडवेज को नुकसान हो रहा था। इसकी शिकायत उन्होंने मंडलायुक्त से भी की थी। मंडलायुक्त के निर्देश के बाद संभागीय परिवहन निगम ने इन बसों को गागलहेड़ी तक ही सीमित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed