फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   People warned of agitation due to power cuts

विद्युत कटौती से बेहाल लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Fri, 12 Jun 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
People warned of agitation due to power cuts
छुटमलपुर में पावर कार्पोरेशन के एसडीओ को ज्ञापन देते पश्चिमी उप्र संयुक्त उद्योग व्यापार प्रति? - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। भीषण गर्मी में अंधाधुंध बिजली कटौती से आमजन बेहाल हो चुका है। बिजली आधारित काम धंधे भी चौपट हो गए हैं। इससे परेशान पश्चिमी उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के बैनर तले व्यापारियों ने शुक्रवार को बिजलीघर पहुंचकर एसडीओ को ज्ञापन देकर चेताया कि यदि आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

फतेहपुर स्थित बिजलीघर पहुंचे व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगर अध्यक्ष कविराज चौधरी ने उपखंड खंड अधिकारी धर्मेंद्र कुमार को सौंपे ज्ञापन में कहा कि छुटमलपुर को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बावजूद पांच से छह घंटे की विद्युत आपूर्ति मिल रही है। जबकि बीस घंटे आपूर्ति के आदेश शासन के हैं। अंधाधुंध बिजली कटौती से पहले ही कोविड-19 की मार झेल रहे बिजली आधारित कारोबार चौपट हो गए हैं। लोगों को पीने के पानी तक के लिए तरसना पड़ रहा है। यह स्थिति बर्दाश्त से बाहर है। महामंत्री राजीव गोयल और अंकित कांबोज ने कहा कि स्थानीय बिजलीघर से तकनीकी खराबी ठीक करने के लिए लिए जाने वाले शट डाउन को बंद करके इस काम को उस वक्त में किया जाए जब 132 केवीए पारेषण केंद्र से 33 केवीए की सप्लाई बंद रहती है। एसडीओ धर्मेंद्र कुमार और जेई संतोष कुमार ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि वे बिजली में सुधार कराने का प्रयास करेंगे। ज्ञापन देने वालों में उपाध्यक्ष प्रवेश जैन, संजय कुमार, नसीम अहमद, मोहित डाबर, जसमेर कांबोज, मो. अरमान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed