{"_id":"62acbf20722cb8131643c0b5","slug":"people-stopped-the-boundary-wall-being-built-in-the-market-saharanpur-news-mrt5932717108","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने पैठ बाजार में बनाई जा रही बाउंड्री वाल रुकवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने पैठ बाजार में बनाई जा रही बाउंड्री वाल रुकवाई
विज्ञापन
सुलतानपुर के पैंठ बाजार में विरोध करते लोग।
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलकाना (सहारनपुर) सुल्तानपुर के पैंठ बाजार स्थित रामलीला मंच की जिला पंचायत द्वारा बनाई जा रही बाउंड्रीवाल को गलत तरीके से बनाने का आरोप लगाते हुए लोगों ने जबरदस्त विरोध किया। लोगों ने हंगामा कर निर्माण कार्य को बंद करा दिया।
शुक्रवार सुबह जिला पंचायत के ठेकेदार जेसीबी मशीन तथा मजदूर लेकर पैंठ बाजार पहुंचे तथा वहां बाउंड्री वॉल बनाने के लिए नीव खुदवाना शुरू कर दिया। जैसे ही यह सूचना कस्बे के लोगों को मिली तो उन्होंने विरोध करते हुए निर्माण कार्य को बंद करा दिया। लोगों का कहना था कि जिस जगह जिला पंचायत दीवार बनाना चाहती है, वहां रामलीला मंच है। यहां पर रामलीला के अलावा अन्य सामाजिक कार्य होते रहे हैं। जिला पंचायत द्वारा दीवार बनाए जाने से रामलीला मैदान सीमित हो जाएगा। वहां कोई भी धार्मिक तथा सामाजिक आयोजन नहीं हो सकेगा।
पैंठ बाजार में जिला पंचायत द्वारा दीवार बनाने की सूचना मिलते ही चेयरमैन अकबर कुरैशी तथा अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा मौके पर पहुंचे तथा वहां मौजूद ठेकेदार को निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा ने एसडीएम सदर से बात की तथा जिला पंचायत द्वारा नगर पंचायत की भूमि पर बिना नगर पंचायत की अनुमति के नींव खोदने की जानकारी दी। एसडीएम सदर ने जिला पंचायत को तुरंत कार्य रोकने के निर्देश दिया। एसडीएम सदर तथा अधिशासी अधिकारी के निर्देश के बाद जिला पंचायत के कर्मचारी वहां से वापस चले गए।
विज्ञापन
अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा ने बताया कि जिस जमीन पर जिला पंचायत दीवार बनाना चाहती है, वह नजूल (सरकार) की भूमि है तथा खसरा नंबर 1010 में दर्ज है। इस भूमि की देख रेख नगर पंचायत करती चली आ रही है। जिला पंचायत इस भूमि पर गलत तरीके से निर्माण करना चाहती है। पूरे प्रकरण की सूचना एडीएम (ई) तथा जिलाधिकारी को दे दी गई है तथा काम को रुकवा दिया गया है। शनिवार को जिला पंचायत तथा अन्य अधिकारी वार्ता के लिए नगर पंचायत कार्यालय आएंगे।
एसडीएम सदर किंशुक श्रीवास्तव ने बताया कि जिला पंचायत ने बिना किसी पूर्व सूचना के सुलतानपुर के पैठ बाजार में निर्माण कार्य शुरू किया था। उसे रुकवा दिया गया है। भविष्य में जो भी निर्माण कार्य होगा, उसे नगर पंचायत करेगी। जिला पंचायत से इस बाबत जवाब मांगा जाएगा।

सुल्तानपुर के पैठ बाजार में जिला पंचायत द्वारा खोदी गई नींव- फोटो : SAHARANPUR