फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   people shivering from falling over

अधिकतम तापमान गिरा, ठिठुरे नागरिक

Sat, 18 Dec 2021 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
people shivering from falling over
सहारनपुर। अधिकतम तापमान में गिरावट से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है। शनिवार को न्यूनतम तापमान बढ़ा परंतु अधिकतम तापमान गिरने और शीतलहर चलने से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

तीन दिन से जनपद में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शनिवार तड़के कोहरा छाया रहने से धूप पूर्वाह्न करीब 11:15 बजे निकली। हालांकि शीतलहर के लगातार चलने से लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। स्कूली बच्चे भी गर्म कपड़ों में पैक होकर स्कूल जाते दिखे। शाम को फिर से हल्के बादलों ने सूरज को ढक लिया। इसकी वजह से शाम को फिर से ठंडक बढ़ गई। अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

बाजार पर भी दिखा असर
सर्दी का असर बाजार पर भी पड़ने लगा है। सराफा गौतम शंकर सिंघल ने बताया कि सर्दी से ग्राहक कम आ रहे हैं। हालांकि शादी का सीजन नहीं होने से दुकानदारी कम चल रही थी, सर्दी से ग्राहकों की संख्या में कमी आई है। बुक और स्टेशनरी व्यापारी विजय जिंदल कहते हैं सर्दी में कारोबार प्रभावित होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे गिरा अधिकतम तापमान
तिथि अधिकतम तापमान
18 दिसंबर 13.5
17 दिसंबर 16.4
16 दिसंबर 20.5
15 दिसंबर 22.5
14 दिसंबर-----22
13 दिसंबर-----22.5
12 दिसंबर-----23
अलाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं
नगर निगम लोगों के लिए अभी तक अलाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं कर सक़ा है। यही वजह है कि कोर्ट रोड पुल, पीजीओ रोड, जिला अस्पताल के बाहर लोग कचरा और पुराने कपड़े जलाकर सर्दी भगाने का प्रयास कर रहे हैं। हालाकि नगर निगम के अधिकारी अलाव की व्यवस्था कर दिए जाने का दावा कर रहे हैं।

निगम कर्मचारियों ने उठाया
नगर निगम ने जनमंच प्रेक्षागृह की बगल में कमेला कॉलोनी में स्थायी रैन बसेरे बनाए हुए हैं। नगर निगम के कर्मचारियों की टीम कई रात से सड़क किनारे सोने वालों को उठाकर रैन बसेरों में भेजने का प्रयास कर रही है। निगम के कर्मचारी शुक्रवार रात में भी प्रयास करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed