फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   people Relief from frozen with cold

ठंड से ठिठुरते लोगों को धूप से मिली राहत

Thu, 11 Jan 2018 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 11 Jan 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
people Relief from frozen with cold
कोहरे के बाद जब धूप खिली तो परिजनों बच्चों को भी बाहर खेलने की छूट दे दी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
घने कोहरे और शीतलहर की वजह से बुधवार की सुबह भी कंपाने वाली रही। दोपहर 12 बजे के बाद निकली धूप ने लोगों को कुछ राहत जरूर पहुंचाई। धूप निकलने से न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। पिछले तीन से चार दिन की तुलना में बाजार में भी भीड़भाड़ रही।
विज्ञापन


सर्दी लगातार बनी हुई है। बुधवार की सुबह मौसम में घना कोहरा रहा। आलम यह रहा कि विजिबिलिटी 20 से 30 मीटर की थी, जिसकी वजह से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार काफी कम रही। कोहरे के कारण दिन में भी वाहनों की हेडलाइट जली नजर आई।
विज्ञापन


मंगलवार की साप्ताहिक बंदी के बाद बुधवार को खुले बाजार में ग्राहकों की भीड़ भी ठीकठाक रही। गौरतलब है कि पिछले दिनों न्यूनतम तापमान एक डिग्री से नीचे चले जाने की वजह से अत्यधिक ठंड थी, जिसकी वजह से बाजारों में ग्राहक कम आ रहे थे। बुधवार को न्यूनतम तापमान पांच और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठवीं तक की छुट्टी तीन दिन बढ़ी
सहारनपुर। अत्यधिक ठंड को देखते हुए प्रशासन ने आठवीं तक के बच्चों की छुट्टी तीन दिन बढ़ा दी है। पहले छुट्टी दस जनवरी तक थी, मगर अब 11, 12 और 13 को भी बच्चे अवकाश पर रहेंगे।


14 जनवरी का रविवार होने की वजह से बच्चों को सोमवार को ही स्कूल पहुंचना होगा यदि छुट्टी आगे नहीं बढ़ी तो। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह ने अवकाश बढ़ने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed