फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   People of Qutubpur stopped mining vehicles, staged

कुतुबपुर के लोगों ने खनन वाहनों को रोका, धरना दिया

Sat, 03 Oct 2020 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
People of Qutubpur stopped mining vehicles, staged
बोले, खनन कंपनी अपने वाहनों को घोषित निर्धारित मार्ग से ही निकाले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेसी
सरसावा।
यमुना में खनन कर रही खनन कंपनी के वाहनों को रोककर ग्राम कुतुबपुर के लोगों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने कहा खनन कंपनी अपने वाहनों को घोषित निर्धारित मार्ग से ही निकाले।
शनिवार को शाम छह बजे के करीब ग्राम कुतुबपुर के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के पति के नेतृत्व में खनन वाहनों का रोककर प्रदर्शन किया तथा सड़क पर दरी बिछा कर धरने पर बैठ गए। ग्राम प्रधान के पति कमल राणा ने बताया एक खनन कंपनी यमुना नदी में रेत खनन कर रही है, जिस स्थान पर खनन किया जा रहा है, वह ढिक्का गांव के क्षेत्र में पड़ता है, लेकिन खनन कंपनी के डंपर तथा ट्रक ढिक्का के रास्ते से ना आकर सीधे कुतुबपुर गांव के खेतों के रास्ते से आ रहे हैं, इससे किसान परेशान हैं। इस समय धान की कटाई का मौसम चल रहा है, किसान अपने खेतों पर न जाकर खनन वाहनों के कारण जाम में फंसे रहते हैं तथा खनन वाहन चालक ग्रामीणों का रास्ता रोककर सीनाजोरी कर अपने वाहन निकाल रहे हैं। जब ग्रामीण खनन वाहनों को उनके मूल मार्ग से जाने को कहते हैं तो खनन कंपनी के ठेकेदार ग्रामीणों को धमकाते हैं। उन्होंने कहा खनन कंपनी अपने वाहनों को घोषित निर्धारित मार्ग से ही निकालने और कुतुबपुर गांव के रास्ते पर टैंकरों से पानी का छिड़काव कराने की मांग की।
विज्ञापन

इसमें सहदेव राणा, विजयपाल, राज कुमार, बृजपाल, विक्रम सिंह, विवेक राज, कमल, मोहित, राजपाल, भानु प्रताप, मोहन, सुनील आदि रहे। इस संबंध में सरसावा थाना अध्यक्ष ने कहा ग्रामीणों के द्वारा खनन वाहनों का रास्ता रोक कर धरना देने की बात उनके संज्ञान में नहीं है। यदि ग्रामीणों की मांग न्यायोचित है तो खनन कंपनी के वाहन निर्धारित मार्ग से ही निकलेंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed