फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   People of Muslim community also reached

मुस्लिम समाज के लोग भी पहुंचे

Tue, 04 Jan 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
People of Muslim community also reached
देवबंद में एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सैंटर के शिलान्यास कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचे। भाजपा बुनकर एवं कामगार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक एम. आजाद अंसारी नेतृत्व में शहनाज सलमानी, हारुण अंसारी, मुर्तजा, हाफिज वाजिद, शहजाद ठाकुर, हाफिज जहीर अहमद, शादाब, अब्बासी, नासिर, गुलबहार, आरिफ अंसारी सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

मुस्लिम समाज के युवक ने लगाए जयकारे
सहारनपुर। देवबंद निवासी अहसान राव ने जनसभा स्थल पर जय श्रीराम और भारत माता के जयकारे लगाए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है।
लोगों में दिखा उत्साह
देवबंद। कार्यक्रम स्थल पर विशाल पंडाल बनाया गया था, जिसमें 15 हजार से अधिक कुर्सियां लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई। लोगों में मुख्यमंत्री को देखने और सुनने के लिए उत्सुकता देखी गई। स्कूलों के बच्चे खासकर लड़कियां भी मुख्यमंत्री को देखने के लिए लालायित नजर आई।
विज्ञापन

खराब मौसम की वजह से हुई देरी
देवबंद। मुख्यमंत्री का सरकारी कार्यक्रम दोपहर 1:30 बजे आगमन का था, लेकिन अलीगढ़ में रैली और खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन बजे देवबंद पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्व समाज का हुआ उत्थान: सैनी
सहारनपुर। आयुष राज्यमंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा सरकारों ने सर्व समाज का उत्थान किया है। एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सेंटर बनने आतंकी गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम लगेगी। उन्होंने एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सेंटर बनाए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।
अपराधियों पर लगी लगाम: प्रदीप
देवबंद। कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि पूर्व की सरकारों में अपराधी बेखौफ होकर अपराध को अंजाम दे रहे थे। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे थे, क्योंकि उन्हें सत्ता का संरक्षण प्राप्त था। लेकिन योगी सरकार ने बिगड़ी कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम किया है।

ये रहे मौजूद
देवबंद। इस दौरान गन्ना मंत्री सुरेश राणा, आयुष राज्यमंत्री मंत्री डा. धर्म सिंह सैनी, देवबंद विधायक बृजेश सिंह, रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम, कीरत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, जिलाध्यक्ष डाक्टर महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन राजपाल सिंह, डीसीडीएफ के चेयरमैन कृष्ण कुमार पुंडीर, पूर्व एमएलसी सुशील चौधरी, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, महावीर राणा, ठाकुर अनिल सिंह पुंडीर, अजीत सिंह राणा, प्रेम प्रकाश तिवारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डाक्टर महेंद्र सैनी, जिंप अध्यक्ष मांगेराम चौधरी व संचालन पूर्व विधायक राजीव गुंबर, प्रेम प्रकाश तिवारी ने किया।

देवबंद में एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सैंटर के शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेती छात्राएं

देवबंद में एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सैंटर के शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेती छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

अहसान राव

अहसान राव- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed