{"_id":"5f4a94428ebc3e3ce2735b07","slug":"people-created-uproar-during-sewer-dugout-saharanpur-news-mrt4986744192","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर खोदाई के दौरान लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर खोदाई के दौरान लोगों ने किया हंगामा
विज्ञापन
हकीकत नगर में सीवर पाइप लाइन को लेकर हंगामा करते क्षेत्रवासी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जल निगम की ओर से सीवर लाइन के कार्य के दौरान शनिवार को हकीकत नगर के लोगों ने काफी देर तक हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां खोदाई के दौरान सड़क की मिट्टी काफी नीचे तक खिसक गई और मकानों की बुनियाद को नुकसान पहुंचा। ठेकेदार के समझाने पर लोग शांत हुए।
हकीकतनगर में छोटा चौक के पास जल निगम की ओर से खोदाई का काम शुरू किया गया। क्षेत्र की निवासी मीना कटारिया, राजेंद ठकराल, पारस ग्रोवर, सुरेंद्र कुमार, अमन सहित अन्य लोगों ने कहा कि मजदूर लापरवाही से खोदाई कर रहे हैं। खोदाई के समय सड़क और किनारे के मकानों को भी ध्यान में नहीं रखा गया। कर्मचारियों की लापरवाही के कारण कई मकानों की बुनियाद तक कमजोर पड़ गई जबकि सामने सड़क की काफी मिट्टी नीचे खिसक गई। बाद में ठेकेदार और अन्य लोगों ने बामुश्किल लोगों को शांत कराया।
इस बारे में जल निगम के अधिशासी अभियंता राजेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्रवासासियों को घबराने की जरूरत नहीं है। जहां अधिक हिस्से में मिट्टी खिसकी है। वहां मिट्टी की भराई करा दी जाएगी।

हकीकत नगर में क्षेत्रवासी घर के नीचे की खिसकी मिट़्टी।- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन