फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   People coming to the hospital are not wearing masks

Saharanpur News: मरीज, स्टाफ से लेकर डॉक्टर तक लापरवाह बने

Sat, 24 Dec 2022 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
People coming to the hospital are not wearing masks
जिला अस्पताल में बिना मास्क के देखते डॉक्टर व बिना मास्क के खड़े मरीज - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोरोना के नए वेरिएंट ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इसको लेकर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग खासा गंभीर है। मास्क लगाने को लेकर लोगों को जागरुक किया जा रहा है। लेकिन एसबीडी जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीज और उनके तीमारदार अभी भी बिना मास्क के आ रहे हैं। कुछ चिकित्सक भी बिना मास्क के मरीजों को देख रहे। एसबीडी जिला अस्पताल 320 बेड का है। यहां प्रतिदिन एक हजार से अधिक मरीज ओपीडी में चिकित्सकों को दिखाने के लिए आते हैं। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लोगों को मास्क लगाने तथा शारीरिक दूरी को अपनाना बेहद जरूरी है, लेकिन लोग अभी इन नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। एसबीडी जिला अस्पताल में मास्क को लेकर चिकित्सक, स्टाफ, मरीज और उनके साथ आने वाले तीमारदार कितने गंभीर हैं, इसको लेकर अमर उजाला टीम ने लाइव किया।
विज्ञापन

अस्पताल में पंजीकरण खिड़की, ओपीडी कक्ष के बाहर और दवाई वितरण खिड़की पर अधिकांश मरीज बिना मास्क के ही नजर आए। लाइनों में ग्रुप बनाकर खड़े होने वाले मास्क का प्रयोग नहीं करते मिले। इसके अलावा यह लोग दो गज की दूरी के नियम का पालन भी नहीं करते हुए मिले। इससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ रहा है। ओपीडी में कुछ चिकित्सक और उनके साथ बैठने वाला स्टाफ कहीं मास्क लगाए मिले तो कहीं पर बिना मास्क के ही नजर आए।
विज्ञापन

लापरवाही पड़ सकती है भारी
कोरोना संक्रमण को लेकर शासन-प्रशासन अलर्ट है। इस मौसम में सर्दी, जुकाम और खांसी के मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे में पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लगे मरीज खांसता या फिर छींकता है तो संक्रमण के फैलने का खतरा बना रहता है। यह लापरवाही भारी भी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में आने वाले मरीजों तथा उनके तीमारदारों को मास्क लगाना जरूरी है। सभी चिकित्सकों से कहा गया कि वह मरीजों को मास्क लगाने के लिए जागरुक करें और तभी उन्हें देखें। उनकी जिम्मेदारी बनती है, वह भी मास्क लगाए। बिना मास्क के मरीजों को नहीं देखें। - डॉ. शेखर यादव, चिकित्सा अधीक्षक, एसबीडी जिला अस्पताल

ओपीडी में बिना मास्क के लाइन में खड़े मरीज

ओपीडी में बिना मास्क के लाइन में खड़े मरीज- फोटो : SAHARANPUR

ओपीडी का पु्चा बनवाने के लिए बिना मास्क के लाइन में लगे अधिकांश मरीज

ओपीडी का पु्चा बनवाने के लिए बिना मास्क के लाइन में लगे अधिकांश मरीज- फोटो : SAHARANPUR

ओपीडी में बिना मास्क के लाइन में खड़े मरीज

ओपीडी में बिना मास्क के लाइन में खड़े मरीज- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed