{"_id":"5dc84e148ebc3e5b516de821","slug":"peace-prevails-due-to-strong-security-system-saharanpur-news-mrt452942051","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस एवं प्रशासन की व्यवस्था के सामने पस्त हुए खुरापाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस एवं प्रशासन की व्यवस्था के सामने पस्त हुए खुरापाती
विज्ञापन
अयोध्या के फैसले के बाद घरो में जले दीपक
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था से कायम हुआ अमन
सहारनपुर। अयोध्या पर फैसले को लेकर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से की गई व्यवस्था के कारण शहर से लेकर देहात तक अमन कायम रहा। जिले को व्यवस्थित तरीके से चार सुपर जोन, 11 जोन, 27 सेक्टर एवं 86 सब सेक्टर में बांटकर उनकी कमान मजिस्ट्रेटों एवं पुलिस अधिकारियों को दी थी। साथ ही एक हजार से अधिक बैठकें करा दी गईं। छह हजार से अधिक लोगों को मुचलका पाबंद कराया गया। आईटीबीपी, पीएसी के साथ सभी पुलिस कर्मियों को क्षेत्र में फैला दिया, फ्लैग मार्च कराया, हिदायत दी गई। इसका सकारात्मक परिणाम सामने आया।
मंडलायुक्त एवं डीआईजी तीनों जिलों में करते रहे लोगों से संपर्क
मंडलायुक्त संजय कुमार और पुलिस उप महा निरीक्षक उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली तक पहुंचकर लोगों के साथ बातचीत की। अफवाहों पर ध्यान न देने एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
देर रात तक चलता रहा बैठकों का दौर
फैसला आने के बाद अधिकारी देर रात तक लोगों के संपर्क में रहे। रात को अपने-अपने जोन, सेक्टर एवं सब सेक्टर में ड्यूटी की और लोगों के साथ बैठकें कीं। अधिकारियों ने धर्मगुरुओं और प्रभावशाली लोगों से संपर्क साधे रखा।
विज्ञापन
वर्जन
जिले में शांति है। कहीं से भी नकारात्मक प्रतिक्रिया की सूचना नहीं है। फिर भी एहतियात के तौर पर जिले भर में अर्द्धसैनिक बल, पीएसी और पुलिस तैनात है। हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
- दिनेश कुमार पी, एसएसपी, सहारनपुर

अयोध्या का फैसला आने के बाद शहर में तैनात पुलिस- फोटो : SAHARANPUR

अयोध्या का फैसला आने के बाद घंटाघर पर तैनात पुलिस- फोटो : SAHARANPUR