फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pay goodbye to stay in homes

नियमों का पालन कर घरों रहकर अदा करें अलविदा जुमा

Thu, 21 May 2020 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Pay goodbye to stay in homes
कारी इस्हाक गोरा - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने हेल्प लाइन पर रोजेदारों की शंकाओं का समाधान किया। उन्होंने कहा कि अलविदा जुमे की नमाज और तमाम इबादत घर में रहकर ही करें। जिंदगी और सेहत अल्लाह की दी हुई बहुत कीमती नेमत है, जिसकी हिफाजत करना हमारा समाजी, दीनी और मजहबी कर्तव्य है।
विज्ञापन

सवाल:- बागपत निवासी नासिर ने पूछा कि लॉकडाउन की वजह से हम लोग मस्जिद में नमाज नहीं पढ़ पा रहे हैं। जुमे की नमाज भी मस्जिद में अदा नहीं कर पाए, तो क्या हम लोग गुनहगार होंगे।
विज्ञापन

जवाब:- लॉकडाउन कोरोना से बचाव का एक रास्ता है, जिसका पालन करना हम सबकी जिम्मेदारी है। क्योंकि लॉकडाउन में सरकार की तरफ से पाबंदी है। इसलिए कोई गुनहगार नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल:- लखीमपुर निवासी हसीन ने पूछा कि अगर किसी व्यक्ति को नजला है और वह बलगम निगल जाए तो रोजे पर क्या असर होगा।
जवाब:- शरीयत के अनुसार अगर कोई रोजेदार नजले में बलगम निगल जाए तो इससे रोजे पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
सवाल:- यमुनानगर निवासी रमीज ने पूछा कि क्या शरीयत के अनुसार कोई व्यक्ति रोजे की हालत में टूथपेस्ट कर सकता हैं, इससे रोजा तो नहीं टूटेगा।
जवाब:- रोजे की हालत में टूथपेस्ट नहीं करना चाहिए। क्योंकि, उसके बारीकी अंश हलक में उतर गए तो रोजा टूट जाएगा।
इन नंबरों पर पूछे सवाल
सहारनपुर। रोजेदार फोन नंबर 09897399207, 9557757705, 9368399214 पर दोपहर 12:00 से 3:00 बजे तक कॉल और व्हाट्सएप कर सवाल पूछ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed