फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Path movement was welcomed from place to place by flower rain

पुष्प वर्षा से जगह-जगह हुआ पथ संचलन का स्वागत

Sun, 03 Apr 2022 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Path movement was welcomed from place to place by flower rain
संघ कार्यालय से निकले पथ संचलन में जनकनगर में फलो से स्वागत करते क्षेत्रवासी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने हिंदू नव वर्ष एवं संघ संस्थापक डॉ. हेडगेवार के जन्मदिवस पर महानगर में 12 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर पथ संचलन किया।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित कार्यक्रमों में संघ संस्थापक के जीवन पर प्रकाश डालते हुए हिंदू समाज को जागृत एवं संगठित करने का आह्वान किया। बौद्धिक कार्यक्रम के बाद सभी नगरों में कार्यकर्ताओं ने पूर्ण गणवेश में पथ संचलन किया। अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर लोगों ने संचलन का स्वागत किया। सर्व प्रथम सरसंघचालक प्रणाम हुआ। शहर में महावीर कॉलोनी पार्क चिलकाना रोड पर महानगर बौद्धिक प्रमुख सुरेश ने विचार रखे। यहां विपिन जैन, नलनीश, अशोक बंसल, आनंद मेहता, सतीश, पीयूष जैन मौजूद रहे। भूतेश्वर नगर में महानगर संघचालक आदर्श वीर, राहुल जैन, आलोक गर्ग, राजीव अग्रवाल, प्रवीण, पौरुष वर्मा, मनोज शर्मा, विपुल नामदेव, राजेश गुप्ता ने कार्यक्रम का आयोजन किया। शाकम्भरी नगर में विभाग संपर्क प्रमुख शिव कुमार वर्मा, जय कुमार जैन, दिलीप चुघ, आदित्य त्यागी, राजेश चौहान, डाक्टर सुशील गुप्ता, सुरेंद्र अग्रवाल उपस्थित रहे। केशव नगर में संदीप खुराना, राजेश, रमेश तनेजा, आलोक कुमार, रजत जैन, विपिन कुमार, रवीश कंबोज, संजीव तिवारी मौजूद रहे। शिवाजी नगर में बृजमोहन, मनोज सचदेवा, नवल कुमार, शरद माहेश्वरी, भारत भूषण शामिल रहे। संत रविदास नगर, गोविंद विहार जनता रोड पर नेत्रपाल सिंह, सुनील कुमार, मुकेश, विजयपाल, इंद्रपाल उपस्थित रहे। रेलवे क्लब (माल गोदाम रोड) में राकेश वीर, कृष्ण कुमार, देवेंद्र बंसल, कल्याण, राजीव, भरत, राहुल मौजूद रहे। जनकनगर में सुदर्शन शाखा द्वारा पथ संचलन निकाला गया। इस दौरान गौरव चावला, रोहित अरोड़ा, विनय कश्यप, प्रवीण, गौरव छाबड़ा, सुशील, जितेंद्र कश्यप उपस्थित रहे।

संघ कार्यालय से निकले पथ संचलन में जनकनगर में फलो से स्वागत करते क्षेत्रवासी

संघ कार्यालय से निकले पथ संचलन में जनकनगर में फलो से स्वागत करते क्षेत्रवासी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed