{"_id":"61d734a2153aac3a59008d7e","slug":"passengers-reduced-in-night-services-saharanpur-news-mrt572416981","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात्रि सेवाओं में घट गए यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात्रि सेवाओं में घट गए यात्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सर्दी और कोरोना कर्फ्यू ने परिवहन निगम की आय पर असर डाला है। दोनों के कारण रात्रि में बसों में पर्याप्त यात्री नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में कई मार्गों पर चलने वाली बस सेवाओं का लोड फेक्टर कम हो गया है। लखनऊ और दिल्ली मार्ग पर रात में सफर करने वाले यात्रियों में लगातार कमी आ रही है, जिसको लेकर रोडवेज अफसर चिंतित हैं।
सहारनपुर डिपो की बसों का लोड फेक्टर कम होता जा रहा है। सर्दी और रात्रि के कोरोना कर्फ्यू के कारण रात्रिकालीन बस सेवाओं में यात्री कम हो गए हैं। ऐसे में डिपो की आय पर प्रभाव पड़ रहा है। सहारनपुर से लखनऊ मार्ग पर एसी समेत दस बसों का संचालन होता है। इसमें पांच बसें वाया बिजनौर और पांच वाया मेरठ होकर लखनऊ जाती हैं। वाया दिल्ली मार्ग पर 20 बसें और वाया मेरठ-दिल्ली मार्ग पर सात बसें संचालित है। इनमें भी रात में यात्री कम हो गए हैं। एसी बसें सबसे ज्यादा प्रभावित हुई हैं। इन मार्गों पर चलने वाली बसों का लोड फेक्टर 65 से घटकर 50 पहुंच गया है। एआरएम जगदीश सिंह का कहना है कि सर्दी और कोरोना कर्फ्यू के कारण रात में यात्री कम हो गए हैं, जिससे डिपो की आय प्रभावित हो रही है।
दिन में बढ़ाई बसों की संख्या
रात में कम यात्री मिलने के कारण दिल्ली, लखनऊ मार्ग की बसों को दिन में चलाने का निर्णय किया है। जिससे यात्रियों को पर्याप्त बस सेवा मिल सके और डिपो की आय में भी बढ़ोतरी हो सके। इसके साथ ही लोकल मार्गों पर भी बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
वर्जन
रात में रोडवेज बसों में यात्री लगातार कम हो रहे हैं। ऐसे में कुछ बसों को दिन में चलाया गया है। कुछ के फेरे बढ़ाए गए हैं। प्रयास है कि यात्रियों को बसें लगातार मिलती रही। रात में चलने वाली बसों का लोड फेक्टर 50 प्रतिशत से कम हुआ तो बस सेवा बंद कर दी जाएगी।-उपेंद्र शर्मा, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी, सहारनपुर डिपो