फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Passengers not running till Amritsar fury

अमृतसर तक ट्रेन न चलने से यात्रियों में रोष

Sat, 03 Oct 2020 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Passengers not running till Amritsar fury
जलपाईगुडी एक्सप्रेस को सहारनपुर तक चलाया जा रहा
विज्ञापन

पंजाब में किसान आंदोलन के कारण प्रभावित हैं रेल सेवाएं
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के चलते प्रमुख ट्रेेनों का संचालन अब तक प्रभावित है। इस हालात पर बृहस्पतिवार को यात्रियों ने फिर से रोष जताया। उन्होंने कहा जलपाईगुडी से अमृतसर एक्सप्रेस को सहारनपुर तक ही न रोका जाए। इसे आगे तक चलवाया जाए। कुछ यात्रियों ने वरिष्ठ रेलवे स्टेशन अधीक्षक कपिल शर्मा सहित अन्य स्टाफ के समक्ष समस्या रखीं। रेलवे अधिकारियों ने कहा ट्रेनों का संचालन किसान आंदोलन के कारण प्रभावित है। यह आंदोलन रुकने के बाद ही ट्रेनों का नियमित संचालन हो सकेगा।
उत्तर रेलवे ने अमृतसर की ओर जाने वाली कुछ प्रमुख ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव किया। इनमें अमृतसर से हरिद्वार के बीच चलने वाली जन शताब्दी एक्सप्रेस तो स्थगित ही चल रही है। वहीं, जलपाईगुडी से अमृतसर एक्सप्रेस सहारनपुर तक ही चल पा रही है। अन्य दो ट्रेेनों को अंबाला से लौटाया जा रहा है। इस हालात पर रेलयात्री कई बार शिकायत दर्ज करा चुके हैं। शनिवार को भी यात्री प्रदीप कुमार, किशन सिंह सहित अन्य ने रेल अफसरों से कहा गाड़ी को अमृतसर तक ही चलवाया जाए। अफसरों ने कहा जिन यात्रियों की ट्रेनें प्रभावित हुई हैं, उनके टिकटों पर रिफंड भी नियमित रूप से आनलाइन दिया जा रहा है।
विज्ञापन

वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक कपिल शर्मा ने कहा उनकी समस्या को मंडल मुख्यालय को बताया जाएगा। इस ट्रेन से अमृतसर जाने वाले यात्रियों की संख्या भी 600 से 900 तक रही है। ऐसे में रेलवे भी चाहता है कि आंदोलन का असर जल्द खत्म हो। इस समस्या को लेकर रेलयात्री पहले भी रोष जाहिर कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed