{"_id":"621e5f065284a9091e735ea7","slug":"passengers-got-relief-due-to-start-of-trains-saharanpur-news-mrt578821766","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को मिली राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कोहरे के कारण तीन महीने से निरस्त रही 12 ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू होने से यात्रियों केे बड़ी राहत मिली है। अंबाला-दिल्ली इंटर सिटी भी ट्रेन मंगलवार से चल गई है। इससे दिल्ली आने जाने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
रेलवे ने एक दिसंबर से 28 फरवरी तक करीब एक दर्जन ट्रेनों को संचालन कोहरे के कारण बंद कर दिया था। इन ट्रेनों के न चलने के कारण दिल्ली, बिहार, कोलकाता, लखनऊ आदि स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। रेलवे ने मंगलवार से इनका संचालन फिर से शुरू कर दिया है। इन ट्रेनों के चलने से होली पर्व पर आने जाने के लिए यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि अभी तक चल रही ट्रेनों में आरक्षण पूरा हो चुका था। जिससे यात्री परेशान थे। स्टेशन अधीक्षक पवन शर्मा ने बताया कि सहारनपुर से होकर गुजरने वाली 11 ट्रेनों का संचालन मंगलवार से फिर से शुरू हो गया है। ये ट्रेन कोहरे के कारण निरस्त चल रही थी। जो ट्रेन फिर से पटरी पर दौड़ने लगी है, उनमें अंबाला-दिल्ली इंटरसिटी, अमृतसर- हरिद्वार जनशताब्दी, जम्मू-हरिद्वार एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस, हरिद्वार-उज्जैन एक्सप्रेस, टाटानगर-अमृतसर एक्सप्रेस, चंडीगढ़-लखनऊ सद्भावना एक्सप्रेस, कोलकाता-नागल डैम एक्सप्रेस, बरौनी-अंबाला एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, धनबाद-फिरोजपुर एक्सप्रेस शामिल है।