फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Passengers from Mega Block were suffering

मेगा ब्लॉक से रेलयात्री हुए बेहाल

Sun, 22 Dec 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Passengers from Mega Block were suffering
सहारनपुर में रेलवे पर ट्रेनो को इंतजार करते यात्री - फोटो : SAHARANPUR
मेगा ब्लॉक से रेलयात्री हुए बेहाल
विज्ञापन

सहारनपुर। सहारनपुर अंबाला रेल मार्ग पर 91 सी फाटक पर अंडरपास निर्माण के कारण रविवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक के लिए 16 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। इनमें से कुछ ट्रेनें पूरी तरह कैंसल रहीं जबकि कुछ को दूसरे रास्तों से निकाला गया। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। ट्रेनों के नहीं चलने से हर समय यात्रियों से भरे रहने वाले प्लेटफार्म और स्टालों पर भी सन्नाटा सा रहा। परेशान यात्रियों को रोडवेज बसों सहित अन्य वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
बता दें कि पहले दो रेलवे अंडरपास का निर्माण प्रस्तावित था। इनमें एक 91 सी फाटक और दूसरा 93-सी फाटक। लेकिन अंडरपास को लेकर ग्रामीणों के विरोध के चलते फिलहाल एक अंडरपास का काम रोक दिया गया है। यहां अब ओवरब्रिज बनाने के प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए रेलवे के आला अफसर प्रदेश सरकार को पुल का प्रस्ताव भेजेंगे।
विज्ञापन

रेलवे के अनुसार प्रमुख ट्रेनों में 64502 अंबाला कैंट सहारनपुर पैसेंजर पूरी तरह कैंसल रही, 54541 मेरठ सिटी-अंबाला पैसेंजर सहारनपुर से अंबाला के बीच कैंसल रही, 54540 अंबाला निजामुद्दीन पैसेंजर भी इसी सेक्शन में प्रभावित रही। 54304 कालका दिल्ली पैसेंजर अंबाला कैंट से दिल्ली के बीच, 54539 निजामुद्दीन अंबाला कैंट पैसेंजर सहारनपुर से अंबाला के बीच, 14712 श्री गंगानगर हरिद्वार एक्सप्रेस अंबाला-हरिद्वार के बीच, 14711 हरिद्वार श्रीगंगानगर एक्सप्रेस हरिद्वार-अंबाला के बीच बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

12053 हरिद्वार-अमृतसर जन शताब्दी एक्सप्रेस हरिद्वार-अंबाला के बीच, 12054 अमृतसर-हरिद्वार जन शताब्दी एक्सप्रेस अंबाला-हरिद्वार के बीच प्रभावित रही। 15903 डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ एक्सप्रेस इससे पहले बाधित रही थी। कुछ अन्य ट्रेनों पर भी आंशिक असर पड़ा।

इन ट्रेनों को बदले रास्ते से चलाया गया
- 14618 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस वाया अंबाला पानीपत दिल्ली, हापुड़, मुरादाबाद से होकर निकाली गई
- 22552 जालंधर डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस वाया अंबाला पानीपत, दिल्ली, हापुड़, मुरादाबाद से होकर निकाली गई
लोकल मेंटीनेंस वर्क भी जारी
वरिष्ठ रेलवे स्टेशन अधीक्षक कपिल शर्मा ने बताया कि मेगा ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ है। लोकल स्तर पर भी पटरियों से लेकर अन्य मेंटीनेंस कार्य जारी हैं।

सहारनपुर में रेलवे पर ट्रेनो को इंतजार करते यात्री

सहारनपुर में रेलवे पर ट्रेनो को इंतजार करते यात्री- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में रेलवे पर ट्रेनो को इंतजार करते यात्री

सहारनपुर में रेलवे पर ट्रेनो को इंतजार करते यात्री- फोटो : SAHARANPUR

कोट रोड पुल के नीचे रेलवे लाइन पर कार्य करते कर्मी

कोट रोड पुल के नीचे रेलवे लाइन पर कार्य करते कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed