फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Parks will have beautification, swing and open gym facilities

पार्कों का होगा सुंदरीकरण, झूले और ऑपन जिम की होगी सुविधा

Mon, 23 Dec 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Parks will have beautification, swing and open gym facilities
श्रीराम पार्क - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शहर के पार्कों का सुंदरीकरण होगा। पार्कों में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले और बड़ों की सेहत सुधारने के लिए ओपन जिम बनाए जाएंगे। पार्कों में लाइटिंग की व्यवस्था ऐसी होगी कि रात में भी लोग पार्कों का लाभ उठा सकेंगे। नगर निगम ने पहले चरण में 20 पार्कों का चयन किया है।
विज्ञापन

नगर निगम ने लोगों के जीवन स्तर और सेहत में सुधार के लिए पार्कों को सुधारने का निर्णय लिया है। शहर के सभी पार्कों को तमाम जरूरी सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। कुल 168 पार्कों की कार्ययोजना तैयार की गई है। पहले चरण में 20 पार्कों का चयन किया गया है। पार्कों में हरियाली और सुंदरीकरण के लिए फूलदार और छायादार पौधे लगाए जाएंगे। बाउंड्रीवाल दुरुस्त कराने के साथ ही प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी, जिसके लिए एलईडी लाइटें लगवाई जाएंगी, जिससे की लोग रात में भी टहल सकें। खास बात बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगवाए जाएंगे। बड़ों की सेहत सुधारने के मकसद से ओपन जिम बनाए जाएंगे। पहले चरण के 20 पार्कों पर 658 लाख 16 हजार रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

कई पार्कों में काम शुरू हुआ
नगर निगम ने 12 पार्कों में काम शुरू कराया हुआ है। कुछ में कार्य 70 फीसदी से अधिक होने की बात कही गई है। शेष आठ पार्कों की निविदा की कार्यवाही की जा रही है। निविदा की कार्यवाही पूर्ण होते ही उक्त पार्कों में भी कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कॉलोनियों के पार्कों का होगा कायाकल्प
पार्क-------------------------प्रस्तावित खर्च लाख में
पंत विहार--------------------------17.93
चंद्रनगर----------------------------23.94
ग्रीन पार्क दिल्ली रोड-------------75.99
पंत विहार फेस-1------------------69.56
साउथ सिटी पार्क------------------33.31
आवास विकास--------------------42.04
वैशाली विहार----------------------38.68
ऑफिसर्स कॉलोनी-----------------89.75
श्रीराम पार्क चंद्रनगर--------------07.46
प्रेमपुरम बैंक कॉलोनी-------------15.35
लेबर कॉलोनी----------------------33.23
गोविंद विहार कॉलोनी------------16.11
हकीकतनगर----------------------13.21
बापूजी नगर-----------------------46.70
नाजिरपुरा विनय विहार-----------20.78
जेजेपुरम तिकोना पार्क------------19.62
स्टैट बैंक कॉलोनी------------------19.48
पुष्पांजलि विहार-------------------23.11
लेबर कॉलोनी पंप वाला पार्क------33.99
खलासी लाइन दुर्गापुरी-------------17.56
पार्कों के सुंदरीकरण के लिए पूरा प्लान तैयार कर लिया गया है। पहले चरण के लिए 20 पार्कों का चयन किया गया है। बड़े पार्कों में सुंदरीकरण और लाइटिंग के साथ ही झूले और ऑपन जिम की सुविधा भी देने की योजना है। शहरवासियों को बेहतर से बेहतर सुविधा देने की कोशिश है।
ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed