{"_id":"e71958096e22e641c29503a66b65866b","slug":"paperwork-in-the-name-of-action-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 11 Jan 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की सूरत बिगाड़ रहे अवैध निर्माणों पर मंडलायुक्त की सख्ती के बाद भी विकास प्राधिकरण के अफसर केवल खानापूर्ति में जुटे हैं। मल्ही रोड पर सनसिटी से पहले कई बीघे में फैले भूभाग पर अवैध निर्माण धड़ल्ले से चल रहा है। विकास प्राधिकरण के अफसर इस पर आंखें मूंदे हुए हैं।
इसके अलावा मंगलौरी बिल्डिंग, निहारी मार्केट जैसी कई ऐसी अवैध इमारतें हैं, जहां कागजों पर सील लगी है। वहां चुपचाप तरीके से निर्माण कार्य चल रहा है। शहर में धड़ल्ले से हो रहे अवैध निर्माणों पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जाहिर की थी और शहर के 40 से ज्यादा निर्माणों की सूची भेजकर जवाब मांगा था।
इसके बाद से प्राधिकरण के अफसर अवैध कालोनियों को ढहाने में जुटे हैं। इस बीच मंडलायुक्त की सूची से बाहर रहने वाले अवैध निर्माण करने वालों पर प्राधिकरण के अफसरों ने आंख मूंद रखी है। मल्हीपुर रोड पर सन सिटी से पहले कई बीघे में चल रहे निर्माण पर किसी की नजर तक नहीं जा रही है।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी की रेस में चल रहे शहर में अवैध निर्माण लगातार विकास संभावनाओं को पलीता लगा रहे हैं। तमाम सख्ती के बाद भी अवैध निर्माण करने वालों पर रोक नहीं लग पा रही है।
पुराने शहर में बनी मंगलौरी बिल्डिंग, निहारी मार्केट, बेहट रोड पर हाजी इदरीश के कई फ्लैट, कृष्णा एंकलेव के बगल में कट रही अवैध मार्केट, प्रभात सिनेमा के ठीक सामने बनी दुकानों सहित कई और निर्माणों पर प्राधिकरण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित है। यहां नोटिस और सील के बाद भी अवैध निर्माणों पर किसी तरह भी रोक नहीं लग पाई है।
सत्ताधारी नेताओं के संरक्षण में अवैध निर्माण
शहर में ज्यादातर अवैध निर्माण सत्ताधारी पार्टी के नेताओं के संरक्षण में चल रहे हैं। यही कारण है कि अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करने में अफसर भी हिम्मत नहीं जुटा रहे हैं। शहर के एक सत्ताधारी नेता ज्यादातर अवैध निर्माणों का ठेका लेते हैं। यह बात जगजाहिर है।
ट्रांसपोर्ट्स पर दबाव बनाने में जुटे बाबू
भले ही प्रशासन और प्राधिकरण के अफसर ट्रांसपोर्ट नगर बसाने के लिए ऐडी चोटी का जोर लगा रहे हैं लेकिन प्राधिकरण के लिपिक ट्रांसपोर्ट्स पर ही गलत दबाव बनाने में जुटे हैं।
कई बड़े और पुराने ट्रांसपोटर्स की फाइलों में लिपिकों ने लिख दिया है कि इनका परिवहन व्यवसाय से कोई लेना देना ही नहीं है। ऐसे में अब ट्रांसपोटर्स अपने काम छोड़ अपनी फाइलें ही दुरुस्त कराने में जुटे हैं।
अवैध निर्माणों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है और प्रवर्तन टीमें अवैध निर्माणों को चिन्हित भी कर रही है। मल्हीपुर में हो रहे अवैध निर्माण की जानकारी नहीं है। सोमवार को इस पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा चिन्हित सभी अवैध निर्माणों पर कार्रवाई जारी है।
- वेद प्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष, एसडीए।