फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Panel counter distribution register found incomplete in power cabin

रेलवे के एडीआरएम का निरीक्षण

Thu, 15 Sep 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Panel counter distribution register found incomplete in power cabin
सहारनपुर में रेलवे के पावर केबिन का निरीक्षण करते एडीआरएम जीएस नारंग। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। अंबाला डिवीजन के एडीआरएम जीएस नारंग ने टीम के साथ रेलवे स्टेशन से लेकर पॉवर केबिन तक का निरीक्षण किया। पॉवर केबिन में पैनल काउंटर वितरण रजिस्टर अधूरा मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और वहां मौजूद कर्मचारियों को अपडेट करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एडीआरएम (सहायक मंडल रेल प्रबंधक) जीएस नारंग सड़क मार्ग से सहारनपुर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को साथ लेकर सबसे पहले लोको एवं गार्ड लॉबी का निरीक्षण किया। यहां सेफ्टी को लेकर लोको पायलट को निर्देश दिए। कहा, ट्रेन चलाते समय विशेष सावधानी बरती जाए। सिग्नल पर ध्यान रखें। इसके बाद वह मुख्य टिकट पर्यवेक्षक कक्ष पहुंचे। सभी अलमारियों को खुलवाकर देखा। अलमारी में रखे सामान को देखकर नाराजगी जताई और सुधार करने के निर्देश दिए। यहां से एडीआरएम माल गोदाम रोड स्थित पावर केबिन पहुंचे। सबसे पहले बैटरी कक्ष का निरीक्षण किया। बैटरी से संबंधित रिकॉर्ड चेक किया तो उसमें कमी मिली।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने ऑपरेशन पैनल एवं यूनिट को देखा। यहां मौजूद स्टाफ से ऑपरेशन पैनल और यूनिट के बारे में पूछा। साथ ही पैनल काउंटर वितरण रजिस्टर को देखा। रजिस्टर अपडेट नहीं मिलने पर नाराज हुए। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि रजिस्टर में हर अपडेट होनी चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने रूट रिले इंटरलॉकिंग कक्ष में अलार्म को बजवाकर चेक किया। एडीआरएम ने निर्देश दिए कि सुरक्षा, ट्रेनों के संचालन में किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक के बराबर से सीमेंट उखड़ा
प्लेटफार्म नंबर चार पर स्टेशन अधीक्षक कक्ष के सामने पटरी के बराबर से सीमेंट उखड़ गया है। जिसकी वजह से दरार बढ़ रही है। यहीं नहीं पटरी के नीचे लकड़ी के टुकड़े लगाए हुए हैं। ट्रैक से मालगाड़ी भी गुजरती है। समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता। इस संबंध में एडीआरएम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इन्हें जल्द सही कराया जाएगा।

ुवर केबिन में यूनिट को देखते एडीआरएम जीएस नारंग।

ुवर केबिन में यूनिट को देखते एडीआरएम जीएस नारंग।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed