{"_id":"615ef87a8ebc3e05d25c0264","slug":"oxygen-plants-were-launched-at-ranakhandi-and-jadodapanda-chc-in-deoband-of-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर को मिली बड़ी सौगात: रणखंडी व जडोदापांडा सीएचसी में ऑक्सीजन संयत्रों का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर को मिली बड़ी सौगात: रणखंडी व जडोदापांडा सीएचसी में ऑक्सीजन संयत्रों का हुआ शुभारंभ
Thu, 07 Oct 2021 07:09 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 07 Oct 2021 07:09 PM IST
सार
सहारनपुर जनपद को आज सरकार की तरफ से बड़ी सौगात मिली है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन द्वारा डिजिटल लिंक के माध्यम से किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक बृजेश सिंह ने बड़गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रणखंडी और जडोदापांडा में ऑक्सीजन जनरेटर संयत्रों का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विधायक बृजेश सिंह ने लोकार्पण किया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर में देवबंद के बड़गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रणखंडी और जडोदापांडा में गुरुवार को ऑक्सीजन जनरेटर संयत्रों का क्षेत्रीय विधायक बृजेश सिंह ने लोकार्पण किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन द्वारा डिजिटल लिंक के माध्यम से किया गया। रणखंडी सीएचसी में मुख्य अतिथि विधायक बृजेश सिंह ने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट लगने से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। कोरोना की पहली और दूसरी लहर में हमने अपनों को खोया है। सरकार के स्तर पर उस समय भी हर संभव मदद की गई। प्रधानमंत्री की अगुवाई में प्रदेश के हर जिले में ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए।
विज्ञापन
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय. कुमार त्यागी ने बताया कि रणखंडी में स्थापित प्लांट से प्रति मिनट 250 लीटर ऑक्सीजन मुहैया होगी। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजय त्यागी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनित कश्यप, विजय राणा, कर्नल राजीव रावत, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. धर्मवीर, देवेंद्र कुमार, नितिन शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: ...जब इतने भावुक हुए जयंत चौधरी, सुबक पड़े सभी लोग, चौधरी बोले- प्रदेश में लगना चाहिए राष्ट्रपति शासन
उधर, बड़गांव क्षेत्र स्थित जडोदापांडा सीएचसी पर कार्यक्रम में विधायक बृजेश सिंह ने कहा कि पूर्व की सरकारों के काम न करने के कारण कोरोना महामारी जैसे समय में ऑक्सीजन का संकट पैदा हुआ। लेकिन अब देश-प्रदेश सुरक्षित हाथों में है। ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: होटल में छापा, कमरों से पकड़े गए 26 युवक-युवतियां, पड़ोसी महिला को लेकर पहुंचा था 56 साल का व्यक्ति
सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि ऑक्सीजन संयत्र स्थापित किए जाने पर करीब 55 लाख रुपये की लागत आई है। इस मौके पर डॉ. कमलजीत सिंह, अनुज कुमार, भास्कर दीक्षित, नरेंद्र पंवार, रामपाल, अमरकांत, नरेंद्र सिंह राजेंद्र नेगी, मंजू शर्मा, आदेश त्यागी, शिवकुमार व मांगेराम आदि मौजूद रहे।