फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Organic farming is beneficial for human health: Dr. Dharamsingh Saini

मानव स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है जैविक खेती: डॉ. धर्मसिंह सैनी

Sat, 03 Aug 2019 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
Organic farming is beneficial for human health: Dr. Dharamsingh Saini
सहारनपुर में किसान मेले में लगे स्टॉल पर जानकरी लेते किसान - फोटो : SAHARANPUR
मानव स्वास्थ्य के लिए जैविक खेती लाभप्रद: डॉ. धर्मसिंह सैनी
विज्ञापन

सहारनपुर। प्रदेश के आयुष राज्य मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी ने कहा कि किसान रासायनिक उर्वरकों और रासायनिक कीटनाशकों के प्रयोग को कम करें। जैविक खेती न सिर्फ किसानों के लिए फायदेमंद है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभप्रद है। उन्होंने किसानों से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
शुक्रवार को घोघरेकी रोड स्थित एक सभागार में आयोजित किसान मेले और खरीफ उत्पादकता गोष्ठी का शुभारंभ प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री डॉक्टर धर्मसिंह सैनी ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि जब तक देश का अन्नदाता सुखी और समृद्धशाली नहीं होगा, तब तक देश तरक्की नहीं कर सकता। उत्पादन बढ़ाने के चक्कर में आज खेती में पेस्टीसाइड्स और केमिकल्स का अधिक प्रयोग होने लगा है। इससे उत्पादन तो बढ़ गया है लेकिन मानव शरीर के लिए यह नुकसानदेय साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि अक्सर यह सुनने में आता है कि किसी व्यक्ति को कैंसर या अन्य बीमारियां हो गई हैं, जबकि वह व्यक्ति तंबाकू या अन्य मादक पदार्थों का सेवन कर ही नहीं रहा है। यह पेस्टीसाइड्स का असर है। संयुक्त कृषि आयुक्त दर्शन सिंह राजपूत, उप कृषि निदेशक रामजतन मिश्र, उप निदेशक कृषि रक्षा राकेश बाबू, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉक्टर आईके कुशवाहा, डॉक्टर वीरेंद्र सिंह, डॉक्टर प्रमोद कुमार, प्रगतिशील किसान सेठपाल नंदी आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव, जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी, जिला कृषि अधिकारी धीरज सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी शिप्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसान मेले में लगे स्टाल
किसान मेला/खरीफ उत्पादकता गोष्ठी में पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, इफको, जिला सहकारी बैंक, उद्यान विभाग, क्रॉप डाइवर्सिफिकेशन परियोजना यूपी डास्प, नाबार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पंजाब नेशनल बैंक, गन्ना विकास विभाग, उत्तम शुगर मिल आदि ने अपने स्टाल लगाए। उन्होंने अपनी योजनाओं और उत्पादों का प्रदर्शन किया।

सहारनपुर में किसान मेले में लगे स्टॉल पर जानकरी लेते  आयुष राज्य मंत्री डा धर्म सिंह सैनी

सहारनपुर में किसान मेले में लगे स्टॉल पर जानकरी लेते आयुष राज्य मंत्री डा धर्म सिंह सैनी- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में किसान मेले का फीता काट कर उदघाटन करते आयुष राज्य मंत्री डा धर्म सिंह सैनी

सहारनपुर में किसान मेले का फीता काट कर उदघाटन करते आयुष राज्य मंत्री डा धर्म सिंह सैनी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed