फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Or Allah ... give it, give it peace and give it

या अल्लाह... अमन दे, सुकून दे और बरकत दे

Tue, 27 Jun 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 27 Jun 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Or Allah ... give it, give it peace and give it
ईद पर नमाज अदा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर ईद उल फितर पर ईदगाह के साथ विभिन्न मस्जिदों में नमाजियों ने ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद देश में खुशहाली और अमन की दुआएं की गई। 
विज्ञापन


अंबाला रोड स्थित ईदगाह पर नमाज पढ़ने के लिए लोग सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गए थे। शहर काजी नदीम अख्तर ने नमाज अदा कराई। जामा मस्जिद में मोहम्मद अरशद गोरा ने नमाज अदा कराई।

जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलवी फरीद ने कहा कि कोई भी मजहब बैर रखना नहीं सिखाता हैँ। इस्लाम मोहब्बत और शांति का पैगाम देता हैं। जिस पर चलते हुए देश में अमन के लिए काम करना चाहिए।
विज्ञापन


शहर काजी नदीम अख्तर ने कहा कि देश बेहद खुबसूरत हैं। इस मुल्क की खासियत यह है कि यहां नेशनल हाईवे को बंद कर हम अल्लाह को याद कर रहे हैं। ऐसा किसी दूसरे देश में संभव नहीं हैं। यह अल्लाह की रहमत का ही असर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईद उल फितर के मौके पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज अदा कराई गई। शहर में जगह-जगह पुलिस, पीएसी एवं आरएएफ तैनात रहीं। आसपास के जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। देहात क्षेत्र में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।

ईद पर जिले भर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। ईदगाह समेत 499 धार्मिक स्थलों पुलिस फोर्स की तैनाती की गई। प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर भी पुलिस की तैनात की गई। 

ईद के मद्देनजर शहर का रूट डायवर्जन कर दिया गया। ईदगाह पर जिलाधिकारी पीके पांडेय एवं एसएसपी पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था देखी। अन्य प्रमुख स्थानों पर भी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को तैनात किया गया।

गांवों में कांस्टेबल, होमगार्ड, चौकीदार की टीम बनाकर तैनात की गईं। ईद के मद्देनजर चारों ओर की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। अधिकारी इस पर निगरानी रखे रहे। चेकिंग के साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया।


ईद के लिए पांच कंपनी पीएसी, आरएएफ, के अलावा 150 कांस्टेबल अन्य जिलों से लगाए गए, 250 होमगार्ड भी दूसरे जिलों से मंगाए गए। जिले की भी पूरी पुलिस एवं अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद रहे।

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि ईद उल फितर पूरी शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाया गया। कहीं से भी कोई विवाद की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed