फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Operation of four lane bridge on Nagdev river started

नागदेव नदी पर फोरलेन पुल बना

Wed, 15 Jun 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Operation of four lane bridge on Nagdev river started
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सहारनपुर। देहरादून- सहारनपुर हाईवे पर नौ गजा पीर के पास स्थित नागदेव नदी पर फोरलेन पुल बन कर तैयार हो गया। मंगलवार रात से पुल पर दोनों ओर से वाहन दौड़ने लगे हैं। फोरलेन पुल बनने से यहां पर अक्सर लगने वाले जाम से राहगीरों को मुक्ति मिलेगी, साथ ही यातायात और सुगम होगा।
सहारनपुर-देहरादून रोड स्थित नौ गजा पीर पर नागदेव नदी पर डेढ़ सौ साल पुराना संकरा पुल था। इस संकरे पुल पर पहले कई बार हादसे हुए। इस पुल को बनाने की मांग कई बार उठी। अधिकारियों के प्रयासों से 26 मार्च 2020 को शासन ने इस पुल को फोरलेन बनाने की स्वीकृति दी थी। इसके बाद यहां पर जून 2020 में फोर लेने पुल का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। अब दो साल बाद यह पुल बनकर तैयार हो गया है। मंगलवार रात से फोरलेन पुल पर यातायात शुरू हो गया। इस हाईवे पर 24 घंटे यातायात का भारी दबाव रहता है। काफी प्रयासों और मांग के लंबे इंतजार के बाद शासन स्तर पर नए पुल को मंजूरी दी गई थी। अब यहां फोरलेन पुल बनने से यातायात सुचारु होगा तथा राहगीरों को यहां अक्सर लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

-------------
दस करोड़ में बना 70.88 मीटर लंबा पुल
सहारनपुर। नौ गजा पीर के पास नदी पर फोरलेन पुल बनाने की जिम्मेदारी उप्र सेतु निगम को दी गई थी। सेतु निगम के एई विजय सिंह ने बताया कि शासन की ओर से जून 2020 को पुल के निर्माण के लिए 10.02 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे। 70.88 मीटर लंबे पुल का निर्माण दो साल में पूरा करना था, जिसे निर्धारित अवधि में पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
वर्जन
--सहारनपुर-देहरादून हाईवे पर नागदेव नदी पर पुराने पुल के स्थान पर फोरलेन पुल का निर्माण किया गया है। जांच के उपरांत मंगलवार रात से दोनों ओर से पुल पर वाहनों का संचालन शुरू करा दिया गया है। नए पुल के निर्माण से यातायात और अधिक सुगम हो गया है, अब यहां जाम भी नहीं लगेगा।
- सतेंद्र सिंह
परियोजना प्रबंधक, उप्र सेतु निगम सहारनरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed