फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Only 50 percent got vaccinated in Puwanarka

पुवांरका में 50 प्रतिशत ने ही लगवाया टीका

Fri, 22 Jan 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Only 50 percent got vaccinated in Puwanarka
पुंवारका में चिकित्साधिकारी को टीकाकरण करती स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : SAHARANPUR
सरसावा/छुटमलपुर/गागलहेड़ी/रामपुर मनिहारान/गंगोह। देहात क्षेत्रों में शुक्रवार को स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। सरसावा वायुसेना स्टेशन पर जहां शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया गया। वहीं पुवांरका सीएचसी पर 50 फीसदी ने ही टीका लगवाया। मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने सरसावा स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर टीकाकरण व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने टीकाकरण अभियान में लगी टीम के सदस्यों से बात की तो, टीका लगवाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों से भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि टीका लगवाने में किसी तरह का खतरा नहीं है। कोरोना वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है, इसलिए किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसावा के अधीक्षक डॉ. राजेश ने बताया कि शुक्रवार को 200 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था, लेकिन 52 नाम दो बार आने के चलते संशोधित सूची में 142 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रह गया था। इनमें से 135 लोगों को टीका लगा। बाकी सात लोगों में दो को एलर्जी, दो को कैंसर की बीमारी होने के कारण टीकाकरण नहीं किया जा सका। वहीं, राजकीय मेडिकल कॉलेज में 100 के सापेक्ष में 89 लोगों को टीका लगाया गया। वायु सेना स्टेशन सरसावा में 20 लोगों को टीका लगवाया गया।
विज्ञापन

मुजफ्फराबाद स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मीनू गोयल के निर्देशन में 205 के सापेक्ष 196 को टीका लगाया गया। ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. पूजा शर्मा ने खुद भी टीका लगवाकर कर्मचारियों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। यहां एसीएमओ डॉ. ओपी गुप्ता ने केंद्र का दौरा कर टीकाकरण अभियान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुवांरका स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अंशु शर्मा ने टीका लगवाकर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि केंद्र पर 200 के सापेक्ष केवल 100 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया। नोडल अधिकारी डॉ. धर्मवीर ने टीकाकरण अभियान का निरीक्षण किया।

रामपुर मनिहारान सीएचसी पर 191 के सापेक्ष 170 को टीका लगा। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अजीत सिंह राठी के निर्देशन में टीकाकरण अभियान संपन्न किया गया। गंगोह सीएचसी प्रभारी डॉ. रोहित वालिया ने बताया कि 100 के सापेक्ष 90 लोगों को टीका लगाया गया। उन्होंने खुद भी टीका लगवाया। बबली शर्मा और संतोष कुमारी ने टीका लगाने में शामिल रहीं। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गीताराम ने केंद्र का दौरा कर अभियान का निरीक्षण किया।

वायु सेना स्टेशन सरसावा में कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन करती सरसावा स्वास्थ्य विभाग की टीम

वायु सेना स्टेशन सरसावा में कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन करती सरसावा स्वास्थ्य विभाग की टीम- फोटो : SAHARANPUR

मुजफ्फराबाद में टीकाकरण करती स्वास्थ्य टीम

मुजफ्फराबाद में टीकाकरण करती स्वास्थ्य टीम- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed