{"_id":"62b35f003c08fc0cae05e5c8","slug":"online-applications-will-start-this-month-for-admission-in-graduation-saharanpur-news-mrt5938631139","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक में दाखिले को इसी माह शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक में दाखिले को इसी माह शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी माह यानी जून से ही दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। महाविद्यालयों को भी तैयार रहने के लिए कहा गया है।
अभी तक मंडल के तीनों जनपदों के महाविद्यालय चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध रहे हैं, जो अब मां शाकंभरी विश्वविद्यालय का हिस्सा हो चुके हैं। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय पहली बार स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले कराने जा रहा है। यूपी बोर्ड में 12वीं का परिणाम जारी होने के बाद विश्वविद्यालय दाखिले की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में जुट गया है। विश्वविद्यालय के संबंधित अधिकारियों ने बताया कि विश्वविद्यालय संभवत : जून माह में ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर देगा। अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने होंगे। उसके बाद शुल्क आदि जमा कराकर आवेदन का प्रिंट आउट डाउनलोड कर संबंधित महाविद्यालयों में जमा कराना होगा। उन्होंने बताया कि महाविद्यालयों के स्तर से भी तैयारी पूरी है।
जिले में 26,492 ने पाई है सफलता
मां शाकंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध जिले के राजकीय और एडेड महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष की 5,420 सीटें हैं। जबकि अकेले यूपी बोर्ड में 12वीं के 26,492 विद्यार्थियों ने सफलता पाई है। ऐसे में ज्यादातर विद्यार्थियों को स्व वित्तपोषित महाविद्यालयों में दाखिला लेना होगा। मंडल के अन्य दो जनपदों में भी सीटों की स्थिति ऐसी ही है। ऐसे में विश्वविद्यालय जरूरत को देखते हुए सीटें बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष के दाखिलों के लिए विश्वविद्यालय के स्तर से कदम उठाए जा रहे हैं। प्रयास यही है कि जून माह में ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए। प्रयास यही रहेगा कि सत्र की शुरूआत समय से हो और कोई भी अभ्यर्थी बिना दाखिले के ना रहने पाए।
- वीरेंद्र कुमार मौर्य, कुलसचिव, मां शाकंभरी विश्वविद्यालय