फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four People have died and 16 people injured in car accident in Saharanpur

सहारनपुर में फिर बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ब्रेजा ने टैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, चार की मौत, 16 लोग गंभीर घायल

Mon, 22 Aug 2022 08:52 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 22 Aug 2022 08:52 PM IST
सार

सहारनपुर में फिर बड़ा हादसा हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
Four People have died and 16 people injured in car accident in Saharanpur
सहारनपुर में हादसा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में सोमवार को दूसरे दिन भी बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं इससे पहले रविवार को भी एक दर्दनाक हादसा हुआ था, जिसमें छह लोगों की मौत हुई थी। जिले में दो दिन में दो अलग-अलग हादसों में 10 लोगों की मौत हो गई है। 

विज्ञापन


बताया गया कि सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मारी है। चंदपुर सुनेहटी के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर मुजफ्फरनगर के खेड़ी पचेंडा में तेहरवीं से लौट रहे थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हादसों का कहर: मौत बनकर कहर ढा रहे सड़क हादसे, किसी का सुहाग तो किसी का उजड़ रहा चिराग, अब तक 179 की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


देवबंद में घलोली चेक पोस्ट पर हुए सड़क हादसे में अब तक चार लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है। वहीं 16 लोग लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में सावित्री (55) निवासी सुनहेटी, सार्थक भारद्वाज (25) निवासी रामपुर इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर व शिवानी त्यागी (20) पुत्री सत्येंद्र निवासी ग्राम रणसुरा और ज्ञानवती शामिल है। शिवानी व सार्थक कार में सवार थे, जबकि सावित्री ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार थी। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हार सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed