फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   One killed, two seriously injured in accident

सड़क हादसे में एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Thu, 07 Oct 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
One killed, two seriously injured in accident
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। कोतवाली रामपुर मनिहारान क्षेत्र में दो अलग अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए। मौत पता लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात साढ़े आठ बजे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गांव जंदहेड़ा समसपुर के पास कार और बाइक की टक्कर हो गई। मौके पर ही बाइक सवार की मौत हो गई, जिसकी पहचान नन्हेड़ा गुर्जर निवासी दीपचंद (40) पुत्र शैलेंद्र के रूप में हुई है, जबकि कार में सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं चौकी चुनहैटी के अंतर्गत गांव छप्परेड़ी के पास हाईवे पर ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार शेखपुरा निवासी रियाज गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय भर्ती कराया। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि दो सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed