फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   One dead, one injured after being pressed under the pouring machine

लिंटर डालने की मशीन के नीचे दबकर एक की मौत, एक घायल

Fri, 14 May 2021 10:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
One dead, one injured after being pressed under the pouring machine
बड़गांव। शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर में लगा हुक टूटने से लिंटर डालने वाली मशीन गंग नहर पटरी से नीचे जाकर गहरी खाई में पलट गई। जिसके नीचे दबने से मशीन मालिक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल भरती कराया गया है। शव उसके परिजनों के अनुरोध पर बिना किसी कार्रवाई के उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन

कुछ मजदूर बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव सिसौनी में एक मकान का लिंटर डालने जा रहे थे। बीच रास्ते में मौरा गांव के पास मशीन का ट्रैक्टर में लगा हुक टूट जाने के कारण लेंटर डालने की मशीन नहर की पटरी से नीचे जाकर गहरी खाई में पलट गई। मशीन के नीचे दबने से जैदपुरा निवासी मशीन मालिक मुनेश (50) पुत्र गोरधन व मजदूर मुनेश(52) पुत्र सेवाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें ग्रामीणों की मदद से नानौता अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने मशीन मालिक मुनेश पुत्र गोरधन को मृत घोषित कर दिया। जबकि मजदूर का उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी निरीक्षक रनवीर सिंह ने बताया कि परिजनों के अनुरोध पर व्यक्ति का शव को उन्हें सौंप दिया गया। घायल मजदूर का नानौता अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

छत से नीचे गिर कर युवक की मौत
नागल। बृहस्पतिवार रात नागल थाने के गांव सूभरी मेहराब में छत से गिर कर एक युवक की मौत हो गई। काला पुत्र श्याम सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि रात में उसका चचेरा भाई राजकुमार पुत्र नेत्रपाल छत पर सो रहा था। आधी रात को करीब 12 बजे वह अचानक छत से नीचे गिर गया। शोर सुनकर परिजन जागे और उसके पास पहुंचे तो देखा कि उसकी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed