{"_id":"5d963a108ebc3e93de125466","slug":"one-candidate-withdrew-his-name-11-candidates-are-in-the-fray-saharanpur-news-mrt446656733","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गंगोह उप चुनाव: मैदान में अब 11 प्रत्याशी, केवल एक ने वापस लिया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगोह उप चुनाव: मैदान में अब 11 प्रत्याशी, केवल एक ने वापस लिया नामांकन
Thu, 03 Oct 2019 11:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
गंगोह विधानसभा उप चुनाव के लिए रणभेरी बज चुकी है। नाम वापसी के बाद 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगे। इनमें से छह प्रत्याशी राजनीतिक दलों और पांच निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। गुरूवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिए गए हैं।
गंगोह उप चुनाव के लिए किए गए नामांकन में बृहस्पतिवार को सिर्फ एक प्रत्याशी ने नामांकन वापस लिया है। इसके बाद 11 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें से छह प्रत्याशी विभिन्न राजनीतिक दलों से और पांच प्रत्याशी निर्दलीय ताल ठोंक रहे हैं। नाम वापसी के बाद चुनावी संग्राम ने जोर पकड़ लिया है क्योंकि अब प्रत्याशियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है।

गंगोह उप चुनाव में 21 अक्तूबर को मतदान होगा और 24 अक्तूबर को मतगणना होगी। रिटर्निंग आफिसर शिवनारायण शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को नाम वापसी के बाद 11 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। सिर्फ एक प्रत्याशी रूद्रसैन ने ही नामांकन वापस लिया है। राजनीतिक दलों के उम्मीदवार तो पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे हैं। निर्दलीय प्रत्याशियों का भी चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं।
गंगोह विधानसभा उप चुनाव एक नजर में
कुल मतदाता---369367
पुरुष मतदाता---197166
महिला मतदाता---172180
थर्ड जेंडर मतदाता---21
सर्विस मतदाता---742
मतदान केंद्र---207
मतदेय स्थल---426
सेक्टर मजिस्ट्रेट--37
जोनल मजिस्ट्रेट--04
वेबकास्टिंग मतदेय स्थल--43
मतदान कर्मी रिजर्व सहित--2560
गंगोह विधानसभा उप चुनाव एक नजर में
कुल मतदाता---369367
पुरुष मतदाता---197166
महिला मतदाता---172180
थर्ड जेंडर मतदाता---21
सर्विस मतदाता---742
मतदान केंद्र---207
मतदेय स्थल---426
सेक्टर मजिस्ट्रेट--37
जोनल मजिस्ट्रेट--04
वेबकास्टिंग मतदेय स्थल--43
मतदान कर्मी रिजर्व सहित--2560
गंगोह उपचुनाव के प्रत्याशी एवं चुनाव चिन्ह
प्रत्याशी-----------------राजनीतिक दल----------चुनाव चिन्ह
इन्द्रसैन----------------- समाजवादी पार्टी----------साख्नकिल
मोहम्मद इरशाद--------बहुजन समाज पार्टी--------हाथी
किरत सिंह---------------भारतीय जनता पार्टी---------कमल
जितेंद्र कुमार-------------नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी------घडी
नौमान मसूद-------------इंडियन नेशनल कांग्रेस-------हाथ
मोहकम सिंह------------ बहुजन मुक्ति पार्टी---------चारपाई
इरशाद अहमद------------निर्दलीय--------------------क्रेन
कंवरपाल------------------निर्दलीय----------------कांच का गिलास
प्रदीप----------------------निर्दलीय----------------गैस सिलेंडर
सहदेव सिंह---------------निर्दलीय----------------कप और प्लेट
सोमपाल कश्यप----------निर्दलीय----------------बैटरी टार्च
शिकायतों/समस्याओं के निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
सहायक चीनी आयुक्त एवं सह प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ सुभाष चंद ने बताया कि उप चुनाव संबंधी शिकायतों या समस्याओं के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह 24 घणंटे कार्य करेगा। इसका दूरभाष नंबर। 0132-2722322 है।