फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   One arrested with a consignment of medicines from the railway station

Saharanpur News: रेलवे स्टेशन से दवाइयों की खेप के साथ एक गिरफ्तार

Mon, 09 Sep 2024 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 09 Sep 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
One arrested with a consignment of medicines from the railway station
सहारनपुर। आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन से एक युवक को गिरफ्तार किया, जिसके पास से विभिन्न प्रकार की करीब 1.38 लाख रुपये की दवाएं बरामद हुईं हैं। दवाएं नकली और नशीली होने की आशंका है। आरपीएफ जांच के लिए मामले की जानकारी ड्रग विभाग को दी है। आरोपी दवाओं से संबंधित बिल भी नहीं दिखा पाया। सोमवार ड्रग विभाग जांच करेगा, जिसमें पता चलेेगा कि दवाएं नकली, नशीली या फिर सही हैं।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में होने वाले चुनाव को लेकर आरपीएफ रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चला रही है। खासकर संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही यात्रियों का सामान खुलवाकर भी देखा जा रहा है। इसी के तहत आरपीएफ की टीम की दिल्ली-जालंधर सुपर फास्ट ट्रेन को चेक कर रही थी। इसी दौरान रेलवे स्टेशन पर लकड़ी के पुल के पास प्लेटफार्म नंबर छह पर ट्रेन के स्लीपर कोच के सामने एक संदिग्ध व्यक्ति को बैठे हुए देखा। आरोपी के पास दो काले रंग के बैग थे। आरपीएफ की टीम इस व्यक्ति के पास पहुंची। आरपीएफ ने संदिग्ध व्यक्ति से बैग खुलवाकर देखे तो उनके अंदर से भारी मात्रा में दवाएं बरामद हुईं।
विज्ञापन

आरपीएफ ने दवाओं के बारे में जानकारी लेनी चाही तो वह घबरा गया। आरोपी दवाओं से संबंधित बिल भी नहीं दिखा सका। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम यतेंद्र गौतम पुत्र हरिशंकर गौतम निवासी दयाल काॅलोनी हकीकत नगर बताया। आरोपी ने खुद को दवा कारोबारी बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। आरोपी ने बताया कि वह दवाएं अपनी दुकान के लिए लेकर जा रहा है। यह एलोपैथिक और जेनरिक हैं। आरपीएफ ने बिल दिखाने के लिए कहा तो वह बिल नहीं दिखा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के पास से अलग-अलग कंपनियों की 101 दवाएं मिलीं हैं, जिनकी कीमत करीब 1.38 लाख रुपये आंकी गई है। आरपीएफ इंंस्पेक्टर मोहित त्यागी ने बताया कि बरामद दवाओं के बारे में ड्रग विभाग के बारे में जानकारी दी गई है। सोमवार को ड्रग विभाग की जांच में पता चलेगा कि दवाएं नकली, नशीली या असली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed