फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   One accused in Jagdish murder case sent to jail

जगदीश हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 17 Oct 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
One accused in Jagdish murder case sent to jail
गागलहेड़ी। धर्म स्थल की देखरेख करने वाले बुजुर्ग की हत्या के नामजद एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव कैलाशपुर में शुक्रवार को धार्मिक स्थल की देखरेख करने वाले 65 वर्षीय जगदीश की दूसरे वर्ग के लोगों ने लाठी, डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी सीता देवी की तहरीर पर इसरार, इस्तखार, दानिश, अरशद और इसराना पत्नी अरशद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गांव में एहतियात के तौर पर पीएसी लगाई गई थी जो अभी भी तैनात है। एसओ भानू प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी इसरार पुत्र निसार निवासी मोहल्ला पीठवाला कैलाशपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी को पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गांव में कहीं कोई तनाव नहीं है फिर भी एहतियात के तौर पर पीएसी लगाई गई है। उधर, शुक्रवार की देर शाम जगदीश के शव का पोस्टमार्टम से आने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed