{"_id":"6207fb65b86ce022d91cf425","slug":"on-the-last-day-the-candidates-threw-full-force-saharanpur-news-mrt576764193","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम दिन प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम दिन प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंकी
विज्ञापन
शहर में कांग्रेस प्रत्याशी सुखविंदर कौर के समर्थन में रोड शो निकालते समर्थक।
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन राजनैतिक दलों के नेेताओं और प्रत्याशियों ने पूरी ताकत लगा कर वोटरों को लुभाने का प्रयास किया। रोड शो निकाले गए, साथ ही घर-घर जाकर अपनी पार्टी की नीतियों और विकास का भरोसा देकर समर्थन जुटाने की कोशिश की। शहर से लेकर देहात तक सड़कों पर प्रत्याशियों के रोड शो और वोट मांगती टोलियां दिखाई दीं। भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और शहर में केंद्रीय मंत्री पीषूय गोयल ने चुनावी सभा की। वहीं गठबंधन के प्रत्याशियों के अलावा कांग्रेस, बसपा नेताओं ने भी अपने प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया तथा सभाओं को संबोधित किया। प्रचार थमने के बाद प्रत्याशी जहां रूठों को मनाने में लगे हैं, वहीं मतदान को लेकर रणनीति बनाने में भी जुट गए हैं।
शहर विधानसभा सीट से सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी विधायक संजय गर्ग ने खाताखेड़ी में सभा की। आशु मलिक और इमरान मसूद के साथ वोटरों से संपर्क किया। उत्सव पैलेस में वैश्य समाज के लोगों ने संजय गर्ग का अभिनंदन किया। योगेश गुप्ता, नरेश गोयल, पवन गोयल सराफ, विनय जिंदल, नवीन सिंघल, आशीष, महावीर गुप्ता, वशिष्ठ गुप्ता, कुलदीप गोयल आदि मौजूद रहे। कांग्रेस प्रत्याशी सुखविंद्र कौर के समर्थकों ने गुरुद्वारा रोड, पटेल नगर, सुभाष नगर, खाता खेड़ी, माता गढ़, रायवाला रोड शो निकाला तथा जनसंपर्क कर वोट मांगे। चंद्रजीत निक्कू, मंजीत कोका, प्रवीण सैनी, सचिन छोटू, दीपा, रजनी, आरती, विक्की, आरिश आदि शामिल रहे। बसपा प्रत्याशी मनीष अरोरा ने फिल्म अभिनेत्री कायनात अरोरा के साथ खाता खेड़ी, बंजारोवाला पुल, इंदिरा कालोनी, अंबाला रोड, कुतुबशेर आदि क्षेत्रों में रोड शो किया।
देहात में देवबंद विधानसभा सीट से रालोद-सपा गठबंधन प्रत्याशी कार्तिकेय राणा ने इमरान मसूद के साथ खेड़ा मुगल, बचीटी, तल्हेड़ी बुजुर्ग, जटोल, तय्यबपुर बड़ा, बंहेड़ा खास, हासिमपुरा आदि गांव में रोड शो निकाल कर वोटरों से संपर्क किया। बेहट सीट से भाजपा प्रत्याशी नरेश सैनी गांव रजापुर नौगांवा के रविदास मंदिर पर पहुंच कर जनसंपर्क किया। भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा समर्थन मांगा। विक्रम सिंह, नाथीराम, चंद्रपाल चौहान, बिरमपाल सिंह, हंसराज गौतम, दिनेश गुप्ता, महेश गुप्ता, सलेकचंद आदि मौजूद रहे। गंगोह सीट से रालोद-सपा गठबंधन प्रत्याशी चौधरी इंद्रसेन के समर्थन में सपा प्रदेश सचिव चौधरी रुद्रसेन और चंदन चौहान ने गांव जानखेड़ा, सिंहखेड़ा, हंगावली, नैनखेड़ी, मांजरी, राजपुर, नागल राजपूत आदि गांव का दौरा कर घर-घर जाकर वोट मांगे। भूपेंद्र चौधरी, नक्षत्र पाल सिंह, संजय, राव वजाहत, सोनू चौधरी, अमित कुमार, हनीफ आदि मौजूद रहे।

देवबंद सीट से सपा प्रत्याशी कार्तिकेय राणा के समर्थन में रोड शो निकालते इमरान मसूद।- फोटो : SAHARANPUR

गंगोह सीट से सपा प्रत्याशी चौधरी इंद्रसेन के समर्थन में सिंहखेड़ा में चुनावी सभा को संबोधित करत?- फोटो : SAHARANPUR

शहर में सपा प्रत्याशी संजय गर्ग का अभिनंदन करते वैश्य समाज के लोग।- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन