फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Officials inspected firecracker factories

अधिकारियों ने पटाखा फैक्टरियों का किया निरीक्षण

Sat, 02 Oct 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Officials inspected firecracker factories
सहारनपुर में पटाखा व्यवसाय का किया निरीक्षण करते पुलिस अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। पड़ोसी जनपद शामली के कैराना में पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट के बाद सहारनपुर में भी पुलिस प्रशासनिक अधिकारी हरकत में आ गए। शनिवार को सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी ने सीएफओ तेजवीर सिंह को साथ लेकर कोतवाली सदर बाजार, कुतुबशेर, मंडी व देहात कोतवाली क्षेत्र में स्थित पटाखा फैक्टरियों में पहुंचकर निरीक्षण किया। वहां अग्निशमन के यंत्र देखे और पटाखों का स्टाक भी चेक किया गया।
विज्ञापन

कैराना की घटना के बाद एसएसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने सीओ द्वितीय को चेकिंग के निर्देश दिए। शनिवार को सीओ द्वितीय सीएफओ व पुलिस बल को साथ लेकर कोतवाली सदर बाजार, कुतुबशेर, मंडी व देहात कोतवाली क्षेत्र में स्थित कई पटाखा फैक्टरियों में पहुंचे और पटाखा तैयार करने की व्यवस्था व स्टॉक रजिस्टर आदि की गहनता से जांच की। यह भी देखा कि नाबालिग से तो काम नहीं कराया जा रहा है। बचाव के सभी उपाय यहां उपलब्ध है या नहीं। पटाखा कारोबारियों को हिदायत दी कि नाबालिगों से कार्य ना कराया जाए, यदि ऐसा हुआ तो कड़ी कार्रवाई होगी। इस संबंध में एसएसपी का कहना है कि त्योहारी सीजन शुरू हो रहा है। ऐसे में एहतियातन यह चेकिंग कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed