फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Officers will visit the area to keep an eye on those who burn stubble

पराली को लेकर अब किसान ही नहीं अफसरों पर भी कसेगा शिकंजा

Sat, 16 Nov 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Officers will visit the area to keep an eye on those who burn stubble
अधिकारियो की बैठक लेते डीएम आलोक कुमार पांडेय - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। किसी अधिकारी और कर्मचारी के क्षेत्र में पराली जलाई जाती है तो न केवल संबंधित किसान पर ही नहीं बल्कि क्षेत्र के अधिकारी और कर्मी पर भी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों की मौजूदगी में पराली पर गंभीरता दिखाते हुए जिलाधिकारी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करके अहम और कड़े निर्देश जारी किए। पराली को लेकर पन्द्रह लोगों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय ने शासन की ओर से पराली को लेकर बरती जा रही गंभीरता को लेकर जनपद में भी पराली को लेकर अफसरों की आपात बैठक बुलाई। सहारनपुर जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में पराली जलाए जाने से रोकने को लेकर आयोजित की गई बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, सभी उप जिलाधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, उप कृषि निदेशक और प्रदूषण विभाग के अधिकारियों के साथ बातचीत की। जिलाधिकारी नेेेेेे खेत में पराली जलाने से रोकने को लेकर नियमित रिपोर्ट अधिकारियों से तलब की है। इसके अलावा पराली जलाने से संबंधित मामले के ग्रामों में प्रचार-प्रसार करने और इसके दुष्प्रभाव से अवगत कराने की बात भी कही है। उन्होंने कहा कि समस्त लेखपाल तथा कृषि विभाग के समस्त प्राविधिक सहायक को डुगडुगी बजाकर ग्रामीणों को जागरूक करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने ये भी कहा कि जुर्माना और कारावास की कार्रवाई इस संबंध में की जाएगी। जिलाधिकारी ने भी साफ किया कि यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी के क्षेत्र में पराली जलाने के बाबत लापरवाही देखने को सामने आई तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों और कृषि अधिकारी को प्रत्येक दिन नियमित तौर पर क्षेत्र में भ्रमण कर रिपोर्ट देने की बात कही है। बता दें कि एसडीएम की ओर से अब तक पराली जलाने के मामले में
विज्ञापन

04 व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है, जबकि 39 लोगों के खिलाफ एक लाख 35 हजार का अर्थदंड लगाने के साथ ही पन्द्रह को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed