{"_id":"6495ecd9172e902ccb0fee44","slug":"officers-engaged-in-fixing-the-arrangements-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-4731-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे रहे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे रहे अफसर
विज्ञापन
-दिल्ली व अंबाला मंडल के अफसर पहुंचे सहारनपुर
-दिनभर रेलवे स्टेशन को चमकाने में लगे रहे कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के सहारनपुर दौरे को लेकर अफसर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने में जुटे रहे। दिन-रात काम कर खलासी लाइन की सड़क का निर्माण किया। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन को चमकाया गया। देर रात तक अंबाला और दिल्ली मंडल के अफसर भी सहारनपुर पहुंच गए।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सहारनपुर में शनिवार को पहुंचकर टीटू काॅलोनी स्थित रेलवे पार्क, खलासी लाइन से ढमोला नदी तक भूमिगत सीवर लाइन और टपरी रोड स्थित शेखपुरा में रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण करेंगे। उनके दौरे को लेकर रेलवे अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराया। इसके साथ ही रेलवे पार्क की कमियाें को दूर कराया। दिन-रात काम कर खलासी लाइन में सड़क निर्माण कार्य को पूरा किया। लकड़ी पुल के आसपास सफाई कराई गई, ताकि निरीक्षण के दौरान कोई कमियां न मिल सके। अंबाला मंडल के डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया मंडलीय अधिकारियों के साथ सहारनपुर में देर रात तक पहुंचे। दिल्ली मंडल से भी डीआरएम पहुंच गए, जबकि अन्य अधिकारी रेल मंत्री के साथ सहारनपुर में आएंगे।