फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Officers and employees not reaching office on time

निर्धारित समय पर दफ्तर नहीं पहुंच रहे अधिकारी और कर्मचारी

Thu, 21 Apr 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Officers and employees not reaching office on time
सहारनपुर। सरकारी दफ्तरों में अधिकारी और कर्मचारी दस बजे के बाद ही पहुंच रहे हैं, जबकि शासन के निर्देश हैं कि दस बजे तक सभी अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय में पहुंच जाए, लेकिन शासनादेश की अवहेलना हो रही है। बृहस्पतिवार को अमर उजाला ने सरकारी दफ्तरों की पड़ताल की तो अधिकांश दफ्तर खाली पड़े हुए नजर आए। दस बजे के बाद अधिकारी व कर्मचारी पहुंचना शुरू हुए। जबकि फरियादी दफ्तरों पर फरियाद लेकर समय से पहुंचे मिले।
विज्ञापन

सुबह 10:00 बजे
नगर निगम में मिला सन्नाटा
नगर निगम परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ नजर आया। कार्यालय हाउस टैक्स और कार्यालय जन-मृत्यु प्रमाण पत्र में ताला लटका मिला। टैक्स कलेक्शन सेंटर भी बंद मिला। नवादा रोड निवासी सुनील कुमार और खानआलपुरा निवासी इसरार खान टैक्स जमा करने आए थे। उन्होंने कहा कि दो दिन से चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन टैक्स जमा नहीं हो पाया।
विज्ञापन

सुबह 10:05 बजे:
नगरायुक्त और अपर नगरायुक्त का कक्ष मिला खाली
नगर निगम में नगरायुक्त और अपर नगरायुक्त कक्ष भी खाली पड़ा मिला। इनके कार्यालय तो खुले थे, लेकिन अंदर कुर्सियां खाली पड़ी मिली, जबकि कार्यालय के बाहर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात मिले। इसी तरह जलकल विभाग भी खाली पड़ा मिला। यहां न कोई कर्मचारी मौजूद था और न ही महा प्रबंधक मौजूद थे। इसी तरह निर्माण विभाग, नजूल विभाग और स्मार्ट सिटी कार्यालय में भी खाली मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

10:20 बजे
विकास भवन मिला खाली
विकास भवन में भी दस बजे के बाद भी अधिकांश अधिकारी नदारद मिले। पशुपालन विभाग में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी नहीं थे। कर्मचारियों ने जानकारी दी कि वह छुट्टी पर गए और आज लौटेंगे। इसी तरह जिला अल्पसंख्यक अधिकारी का कार्यालय भी बंद पड़ा मिला। जिला विकास अधिकारी और ग्राम विकास अभिकरण अधिकारी का कार्यालय भी खाली पड़ा मिला, जबकि जिला समाज कल्याण अधिकारी अपने कार्यालय में मौजूद मिली।
10:25 बजे
स्वच्छ भारत मिशन कार्यालय में मौजूद थे कर्मचारी
विकास भवन के स्वच्छ भारत मिशन कार्यालय और जिला पंचायत राज विभाग में कर्मचारी मौजूद मिले। यहां पर कर्मचारी निर्धारित समय पहुंच गए थे, जो कार्य करते हुए नजर आए।
10:30 बजे
सीडीओ नहीं थे पर कर्मचारी थे मौजूद
साढ़े दस बजे मुख्य विकास अधिकारी का कार्यालय भी खाली मिला। उनके दफ्तर के कर्मचारी मौजूद मिले। कर्मचारियों ने बताया कि बताया कि सीडीओ स्वास्थ्य मेले में गांव फतेहपुर गए हैं, जबकि जिला विकास विभाग में कर्मचारी नदारद थे। इसी तरह पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में कर्मचारी मौजूद नहीं थे।
देर आने पर होगी कार्रवाई: सीडीओ
सीडीओ विजय कुमार ने बताया कि दो दिन से लगातार वह स्वास्थ्य मेले आयोजित करा रहे हैं। इसलिए कार्यालय में सुबह के समय नहीं बैठ पा रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी वह गांव फतेहपुर में स्वास्थ्य मेला आयोजित करा रहे थे। विकास भवन में जो कर्मचारी व अधिकारी देरी से पहुंच रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मैं सूरत से लौटा, होगी कार्रवाई: नगरायुक्त
नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि वह सूरत गए थे। बृहस्पतिवार को ही लौटे हैं। इस वजह से दस बजे कार्यालय नहीं पहुंच पाए, लेकिन जो कर्मचारी और अधिकारी देरी से पहुंच रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम
दस बजे तक सभी कार्यालय खुल जाते हैं और अधिकारी व कर्मचारी पहुंच जाते हैं। कुछ अधिकारी अन्य सरकारी कार्यों के सिलसिले में दस बजे तक आफिस नहीं पहुंच पाते हैं, लेकिन जो कर्मचारी व अधिकारी जानबूझकर लापरवाही बरत रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed