{"_id":"6009c3388ebc3e317b355ef6","slug":"odf-plus-panchayats-will-have-waste-management-arrangements-saharanpur-news-mrt521679237","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडीएफ प्लस ग्राम पंचायतों में होगा कचरा प्रबंधन का इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओडीएफ प्लस ग्राम पंचायतों में होगा कचरा प्रबंधन का इंतजाम
विज्ञापन
ओडीएफ प्लस पंचायतों में होगा कचरा प्रबंधन का इंतजाम
सहारनपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तीसरे चरण में ग्राम पंचायतों को ओडीएफ प्लस बनाने की कवायद चल रही है। इसके तहत कचरा प्रबंधन का भी इंतजाम किया जाएगा। ठोस और तरल कचरे को अलग-अलग कर उपयोगी बनाने की योजना है। कंपोस्ट तथा जैविक खाद भी बनाने की रूपरेखा तैयार की गई। इसके लिए सर्वे कर गांव-गांव में जगह चिन्हित किए जाएंगे।
जिले के 11 विकासखडों की 884 ग्राम पंचायतें सितंबर 2019 में खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) घोषित हुई थी। अब इन ग्राम पंचायतों को ओडीएफ प्लस बनाने की कवायद है। इसके तहत पंचायतों में सामुदायिक शौचालय बनाए जाएंगे। बेस लाइन सर्वे कराकर 1215 परिवारों के घर पर शौचालय निर्माण के लिए चिन्हित किया गया। कूड़े को भी उपयोगी बनाने की रूपरेखा तैयार की जा रही है। गांव-गांव सर्वे कराकर कूड़ा डालने की जगह चिन्हित किए जाएंगे। इसके बाद जैविक और कंपोस्ट खाद बनाने के लिए प्लांट लगाने की भी योजना बनाई गई है। इसमें जनसहभगिता से जोड़ते हुए रोजगार के अवसर भी तलाशे जाएंगे। सर्वे के बाद ही कूड़ा प्रबंधन पर काम शुरू होगा। गांवों में जिन जगहों को कूड़ा डालने के लिए चिंहित किया जाएगा, उसके अलावा अन्य किसी जगह पर कूड़ा नहीं डाला जाएगा।
जिला पंचायत राज अधिकारी उपेंद्र राज सिंह ने बताया कि ओडीएफ प्लस ग्राम पंचायतों में जल्द कूड़ा प्रबंधन को लेकर कार्य शुरू कराया जाएगा।
----------
ओडीएफ प्लस ग्राम पंचायतों में होने वाले मुख्य कार्य
-- जलभराव की समस्या से निजाल दिलाई जाएगी।
-- गांवों की गलियों और नालियों की सफाई को लेकर विशेष अभियान चलेंगे।
-- वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाना भी कार्य योजना में शामिल है।
-- जगह-जगह कूड़े के ढेर नहीं लगने दिए जाएंगे। बड़े कूड़ाघर बनेंगे।
-- प्राथमिक विद्यालयों और पंचायत भवनों की सफाई का खास ध्यान रखा जाएगा।
-- ग्रामीणों और बच्चों को सफाई के प्रति जागरूक किया जाएगा
-- धार्मिक स्थलों की सफाई भी नियमित होगी।