{"_id":"5f80adbd8ebc3e9ba661c033","slug":"number-of-roadways-buses-will-increase-for-uttarakhand-saharanpur-news-mrt505355028","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के लिए और बढेंगी रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड के लिए और बढेंगी रोडवेज बसें
विज्ञापन
सहारनपुर। पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के शहरों के लिए कुछ और रोडवेज बसें संचालित की जाएंगी। हरिद्वार और देहरादून तक पांच बसों का संचालन होगा। इससे पहले उत्तराखंड के लिए 23 बसों के फेरों की अनुमति मिली थी। इस तरह अब 28 फेरों के साथ रोडवेज बसें चलाई जाएंगी। रोडवेज अफसर प्रयास कर रहे हैं कि बसों की यह संख्या 50 से 60 तक पहुंचाई जाए। मगर कोरोना की बंदिशों के कारण इतनी बसें अभी नहीं चल पा रही हैं।
रोडवेज के क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक जगदीश सिंह ने बताया कि हरियाणा और राजस्थान के शहरों के लिए सबसे पहले बसों का संचालन शुरू हुआ था। लेकिन उत्तराखंड के लिए बसों की अनुमति में लंबा समय लगा। बहुत प्रयासों के बाद पड़ोसी राज्य के लिए बसें शुरू की गईं। मगर इनकी संख्या काफी सीमित है। इसके चलते ही पड़ोसी राज्य से और बसों के लिए सहमति मांगी गई। काफी प्रयास के बाद अब दोनों राज्यों की ओर से पांच-पांच बसों के फेरे की अनुमति मिली है। इसी तरह आगे भी बसें बढ़ाने के प्रयास जारी रहेंगे।
यूपीपीएससी पीसीएस एग्जाम देने वालों के लिए दो घंटे पहले लगेंगी बसें
यूपीपीएससी पीसीएस एग्जाम के लिए मेरठ और गाजियाबाद में परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। रविवार को इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज सुबह दो घंटे पहले ही इस रूट की बसें चलवाएगा। सामान्य रूप से सुबह छह बजे बसों को लगाया जाता है। लेकिन इन शहरों के लिए सुबह चार बजें ही बसें लगा दी जाएंगी। इससे परीक्षा में जाने वाले अभ्यर्थियों को अधिक परेशानी नहीं होगी।