फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   NRI Gupta brothers are in Saharanpur after the upheaval in South Africa

दक्षिण अफ्रीका में उथल-पुथल, सहारनपुर में एनआरआई गुप्ता बंधु

Fri, 16 Feb 2018 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Fri, 16 Feb 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
NRI Gupta brothers are in Saharanpur after the upheaval in South Africa
सहारनपुर के गुप्ता बंधु। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में जोहानिसबर्ग पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया। जिसके बाद से अजय फरार हैं।  इसी बीच सूचना है कि दक्षिण अफ्रीका की सरकार में मचे उथल पुथल के बीच एक बार फिर चर्चाओं में आए सहारनपुर के एनआरआई गुप्ता बंधु इन दिनों भारत में ही हैं।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों में उन्होंने सहारनपुर और देहरादून में कई कार्यक्रमों में शिरकत भी की है। साउथ अफ्रीका में राष्ट्रपति जैकब जुमा के इस्तीफे के बाद यह माना जा रहा है कि वहां उनकी मुसीबतें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन


यही कारण है कि ऐसी आशंकाओं को काफी पहले ही भांपते हुए गुप्ता परिवार ने अपना ज्यादातर कारोबार साउथ अफ्रीका से हटाकर दूसरे देशों में शिफ्ट कर दिया था। साउथ अफ्रीका में राष्ट्रपति जैकब जुमा के इस्तीफे के बाद यह माना जा रहा है कि वहां उनकी मुसीबतें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही कारण है कि ऐसी आशंकाओं को काफी पहले ही भांपते हुए गुप्ता परिवार ने अपना ज्यादातर कारोबार साउथ अफ्रीका से हटाकर दूसरे देशों में शिफ्ट कर दिया था।  दरअसल, करीब 25 साल पहले साधारण से परिवार से निकले अजय, अतुल और राजेश दक्षिण अफ्रीका में पहुंचकर अपना पूरा साम्राज्य स्थापित कर लिया।

इसके पीछे उन पर कई तरह के आरोप लग रहे हैं। साउथ अफ्रीका में राष्ट्रपति जैकब जुमा से नजदीकियों के चलते गुप्ता परिवार करीब दो साल से विपक्ष के निशाने पर है। यही कारण है कि करीब दो साल पहले एनआरआई अजय गुप्ता ने अपने बेटे की शादी का कार्यक्रम दक्षिण अफ्रीका में करने की बजाय तुर्की में किया था।


जबकि इससे पहले अपनी धाक के चलते अपनी भांजी की शादी के कई कार्यक्रम दक्षिण अफ्रीका में किया था। मगर, आरोपों में घिरने के बाद उन्होंने वहां से दूरी बनानी शुरू कर दी थी। यहां बता दें कि सहारनपुर सहित देश के सैकड़ों लोग दक्षिण अफ्रीका में समय समय पर गुप्ता बंधुओं के मेहमाननवाजी का लुत्फ उठा चुके हैं। यही नहीं उनके साम्राज्य और उनकी धाक यहां के लोग भी देख चुके हैं। यही कारण है कि गुप्ता बंधुओं पर आई मुसीबत पर सहारनपुर के लोग भी स्तब्ध हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed