फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Now waiting for workers to run the industry

अब उद्योग चलाने के लिए श्रमिकों का इंतजार

Wed, 02 Jun 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Now waiting for workers to run the industry
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण ने जहां सामान्य जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया, वहीं व्यापार से लेकर उद्योग बुरी तरह प्रभावित किया है। कोरोना का प्रकोप कम होने पर अब बंद पड़े उद्योगों को चलाने की कवायद शुरू हो गई है। उद्योग चालू करने के लिए श्रमिकों को दोबारा वापस बुलाने में कसरत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

जनपद में कुछ उद्योग पूरी तरह से बंद हो गए जबकि कुछ में उत्पादन की गति को कम करना पड़ा। ऑक्सीजन आपूर्ति बंद होने के कारण भी कई उद्योगों पर विपरीत असर पड़ा है। अब कोरोना के कम होने पर कुछ उद्यमी बंद पड़े उद्योगों को दोबारा शुरू करने की प्रक्रिया में जुट गए हैं जबकि कुछ उत्पादन को बढ़ाना चाहते हैं। इसके लिए उनके सामने श्रमिकों की समस्या आ रही है।
विज्ञापन

एक कॉल पर वापस आ जाएंगे वर्कर
रॉ मैटीरियल और ऑक्सीजन सप्लाई बंद रहने के चलते उद्योग को 20-22 दिन बंद रखना पड़ा है। जो थोड़ा बहुत काम हो रहा है उसमें कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन कराया जा रहा है। फैक्ट्री में अधिकांश श्रमिक स्थानीय हैं। जो एक कॉल करते ही आ जाएंगे। बस बाजार खुलने का इंतजार है। -- देवेंद्र कुमार बंसल, उद्यमी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आने से हिचक रहे हैं बाहरी श्रमिक
बाजार और उद्योग एक दूसरे के पूरक हैं। बाजार बंद होने का असर उद्योगों पर पड़ा है। इससे बड़ी संख्या में उद्योग बंद हो गए। रॉ मैटिरियल के लिए ऑर्डर भेजने शुरू हो गए हैं। लेकिन पूरे देश में कोरोना कर्फ्यू खुलने तक बाहरी श्रमिक आने में हिचक रहे हैं।
-- शिवकुमार गौड़, अध्यक्ष सहारनपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन।
सभी जगह कोरोना कर्फ्यू खत्म होना जरूरी
देश में कई स्थानों पर अभी भी कोविड की स्थिति सही नहीं है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के रहने वाले हमारे कई इंजीनियर अभी नहीं आ पा रहे हैं। इससे काम प्रभावित हो रहा है। -- सचिन जैन, उद्यमी।
------
उद्योग जल्द पकड़ लेंगे गति
जो उद्योग कोरोना संकट से बनी परिस्थितियों के कारण बंद हो गए हैं। उम्मीद है कि जल्द की उनमें उत्पादन गति पकड़ लेगा। इसमें उद्योग विभाग पूरा सहयोग करेगा। -- सिद्धार्थ यादव, उपायुक्त उद्योग।

-----
उद्योगिक क्षेत्र में लगे वैक्सीनेशन शिविर
सहारनपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवकुमार गौड ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर औद्योगिक क्षेत्र में शिविर लगाकर वैक्सीनेशन कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक हजार से अधिक श्रमिक काम पर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिविर के लिए संस्था स्थान एवं आवश्यक सुविधा उपलब्ध करा देगी।
-- एक नजर में जनपद में श्रमिक --
232 उद्योग ------------------ 16237 श्रमिक
भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार ----- 273206
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना --- 21000
10583 दुकानों पर कार्यरत कर्मचारी ----- 18695
-------
नोट: श्रम विभाग के आंकडों के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed