फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Now there will be no forgery to show the fracture in X-ray

एक्स रे में फैक्चर दिखाने के लिए अब नहीं होगा फर्जीवाड़ा

Sat, 04 Dec 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Now there will be no forgery to show the fracture in X-ray
सहारनपुर। झगड़ों में विरोधी पक्ष पर कार्रवाई करने के लिए मेडिकल को प्रभावी बनाने को एक्स-रे में फैक्चर दिखाने के लिए की जाने वाला फर्जीवाड़े पर अब अंकुश लगने की उम्मीद है। जिन भी घायलों की एक्स-रे रिपोर्ट में फैक्चर दर्शाया जाएगा। उसके एक्स-रे की प्लेट अस्पताल ही में जमा करानी होगी। इसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एसबी जिला अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

मेडिकल के लिए एक्स-रे में फैक्चर दिखाने की शिकायतें लगातार मिलती रही हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक के समक्ष भी ऐसे मामले आए हैं। ऐसे में उन्होंने फैक्चर वाले एक्स-रे की प्लेट अस्पताल ही में रखवाने की व्यवस्था कर दी, जिससे जरूरत पड़ने पर प्लेट को पेश किया जा सके, क्योंकि फर्जी मेडिकल के कई मामले कोर्ट में भी पहुंचते रहे हैं, लेकिन विभाग मेडिकल को सही साबित करने के लिए प्लेट पेश नहीं कर पाता है। यही वजह है कि अब सीएमओ ने एक्स-रे प्लेट को सुरक्षित रखने के लिए एसबीडी जिला अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक चिकित्सा को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

दलालों की मौज, रैकेट सक्रिय
फर्जी मेडिकल और एक्स-रे में चोट या फैक्चर दिखाने का खेल अस्पताल में लंबे समय से चल रहा है। इस खेल में एक ओर जहां कई बाहरी लोग सक्रिय हैं, जो मेडिकल बनवाने की एवज में पैसा भी लेते हैं। वहीं विभाग के भी कुछ कर्मचारी इसमें लिप्त हैं। इसकी भी शिकायत मुख्य चिकित्साधिकारी को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसबीडी जिला अस्पताल में फर्जी मेडिकल बनाने और एक्स-रे में फैक्चर दिखाने की शिकायतें मिलती रही हैं। कई बार मामले कोर्ट में पहुुंचे हैं, जहां विभाग एक्स-रे प्लेट पेश नहीं कर पाया है। मगर अब ऐसा नहीं होगा। अब फैक्चर वाले एक्स-रे की प्लेट अस्पताल ही में जमा करानी होगी। इसके लिए प्रमुख अधीक्षक को पत्र लिखा गया है। - डॉ. संजीव मांगलिक, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed