{"_id":"5fc533d08ebc3e9bc104a9be","slug":"now-the-postman-will-come-home-and-create-a-life-certificate-saharanpur-news-mrt513453943","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब डाकिया घर आकर ही बनाएगा जीवन प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब डाकिया घर आकर ही बनाएगा जीवन प्रमाण पत्र
विज्ञापन
डाकिया
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। दिव्यांग, विधवा, बुजुर्ग और सरकारी विभागों से सेवानिवृत्त हुए लोगों को अब जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पडे़ंगे। क्योंकि, डाकघर की ओर शुरू की गई योजना के तहत डाकिया घर आकर ही जीवन प्रमाण पत्र बनाकर देगा।
जिले में मुख्य डाकघर सहित 87 डाकिए तैनात है। पेंशनरों को हर वर्ष पेंशन प्राप्त करने के लिए जीवन प्रमाण पत्र देना होता है। यह प्रमाण पत्र जन सुविधा केंद्र, भविष्य निधि कार्यालय और अधिकृत संवितरण कार्यालयों में बनते हैं। इसके लिए पेंशनर्स को खुद उपस्थित रहना पड़ता है। वृद्ध होने की वजह से वरिष्ठ नागरिकों को परेशानी भी उठानी पड़ती है। इसके अलावा दिव्यांगजन भी भीड़ होने की वजह से दिक्कत का सामना करते हैं। ऐसे में कई बार बुजुर्ग बिना प्रमाण पत्र बनवाए ही घर लौट जाते हैं।
अब डाकघर की ओर से घर पर ही जीवन प्रमाण पत्र बनाए जाने की योजना शुरू की जा रही है। इसके तहत पेंशनर को डाकिए या डाकघर एवं वेबसाइट पर सूचना देनी होगी। इसके बाद डाकिया घर जाकर ही प्रमाण पत्र बना देगा।
विज्ञापन
ऐसे बनेगा प्रमाण पत्र
सहारनपुर। इंडिया पोस्ट पेमेंट की ओर डोर स्टेप सर्विस डिजीटल लाइफ सर्टीफिकेट योजना शुरू की गई है। इसके लिए पोस्ट इंफो एप्लिकेशन डाउनलोड कर सूचना देनी होगी या घर के नजदीक स्थित डाकघर में जानकारी पेंशनर घर बैठे ही जीवन प्रमाण पत्र बनवा सकेगा।
डाकिए के पास होगा स्कैनर
सहारनपुर। घर पर प्रमाण पत्र बनाने वाले डाकिए के पास आधार बेस्ड बायोमैट्रिक फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा, जिसकी मदद हाथ के हाथ डीएलसी जनरेट होगा। इससे प्रमाण पत्र की आईडी मोबाइल फोन नंबर पर आएगी। तभी प्रमाण पत्र बनने के साथ पेंशनर की आइडी संबंधित विभाग के पास अपलोड हो जाएगी।
कोरोना की गाइड लाइन करना होगा पालन
सहारनपुर। घर जाकर प्रमाण पत्र बनाने वाले डाकिए को कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करना होगा। डाकिए के पास सैनिटाइजर, थर्मल स्क्रीनिंग की मशीन भी होगी।
सरकार के निर्देशानुसार घर पर जाकर ही जीवन प्रमाण पत्र बनाए जाने की योजना शुरू की जा रही है। पेंशनर्स घर बैठे ही डाकिए के माध्यम से प्रमाण पत्र बनवा सकेंगे।
- नर सिंह, प्रवर अधीक्षक मुख्य डाकघर