फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Now scam in buying furniture in schools

अब स्कूलों में फर्नीचर खरीद में घोटाला

Tue, 15 Sep 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Now scam in buying furniture in schools
सहारनपुर। सफाई और कोविड किट में धांधली का आरोप लगाने वाले भाजपा नेता ने अब एनपीआरसी (न्याय पंचायत संसाधन केंद्र) स्तर के विद्यालयों में फर्नीचर खरीद में घोटाले का आरोप लगाया है। आरोप है कि करीब दो हजार रुपये कीमत की बेंच को आठ हजार रुपये में खरीदा गया। ऐसा एक दो नहीं, बल्कि जिले के 100 से ज्यादा एनपीआरसी पर ऐसा हुआ है। भाजपा नेता ने मंडलायुक्त को शिकायतीपत्र भेजने के साथ ही मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को ट्वीट करके भी यह शिकायत की है।
विज्ञापन

भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रामपाल सिंह पुंडीर और भाजपा जिला मंत्री पंकज त्यागी ने मंडलायुक्त को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग में फर्नीचर खरीद में गड़बड़ी हुई है। उनका कहना है कि जिले के प्रत्येक एनपीआरसी पर लकड़ी की 10-10 बेंच लगाई गई। आरोप है कि इस कार्य के लिए विभाग ने टेंडर प्रक्रिया भी नहीं अपनाई, बल्कि एक फर्जी फर्म से मिलीभगत करके प्रति संसाधन केंद्र के हिसाब से 80 हजार रुपये का भुगतान कर दिया गया। उन्होंने दावा किया कि बाजार में इन 10 बेंच की कीमत करीब 20 हजार रुपये (एक बेंच की कीमत करीब दो हजार रुपये) है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस लिहाज से फर्नीचर खरीद में करीब 60 लाख रुपये का घोटाला किया गया है। रामपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि इस मामले में उन्होंने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को ट्वीट करके भी शिकायत की गई।
विज्ञापन

जिले में हैं 115 एनपीआरसी
सहारनपुर जनपद में 115 एनपीआरसी (न्याय पंचायत संसाधन केंद्र) हैं। इनमें फर्नीचर खरीद के लिए विद्यालयों की स्कूल मैनेजमेंट कमेटी को 80-80 हजार रुपये दिए गए। इस लिहाज से करीब करीब 92 लाख रुपये फर्नीचर खरीद पर खर्च हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी एनपीआरसी स्तर के विद्यालयों में फर्नीचर खरीद के लिए 80-80 हजार रुपये एसएमसी (स्कूल मैनेजमेंट कमेटी) के खातों में भेजे गए थे। अलग अलग फर्म से फर्नीचर खरीदा गया है। इसमें जिला स्तर से कोई हस्तक्षेप नहीं है। शासन स्तर से भी फर्नीचर की गुणवत्ता को लेकर जांच कराई जा रही है, हम भी अपने स्तर से जांच कराएंगे। यदि गड़बड़ी मिलती है तो कार्रवाई कराई जाएगी। -- रमेंद्र कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed