फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Now general train ticket can be booked even from 20 km away

अब 20 किलोमीटर दूर से भी बुक हो सकेगा रेल का जनरल टिकट

Wed, 16 Nov 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Now general train ticket can be booked even from 20 km away
सहारनपुर। यूटीएस ऑन मोबाइल एप से जनरल टिकट के दायरे को रेलवे ने बढ़ाकर अब 20 किलोमीटर कर दिया है। पहले यह दायरा केवल पांच किलोमीटर तक ही सीमित था। ऐसे में रोजाना ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा। सीमित दायरे में आकर ही टिकट ले सकते हैं।
विज्ञापन

सीमित दायरे के कारण यात्री इस योजना का पूरी तरह से फायदा नहीं ले पा रहे थे। जबकि यह व्यवस्था रेलवे स्टेशन के अनारक्षित टिकट केंद्रों पर भीड़ कम करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। अब रेलवे द्वारा यूटीएस ऑन मोबाइल एप के दायरे में बढ़ोत्तरी की गई है। इसके लिए यात्री को अपने मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर से यूटीएस मोबाइल एप डाउनलोड कर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। लॉगिन आईडी बनाने के लिए अपना 10 अंक वाला मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करना होगा, फिर मोबाइल पर चार अंक का ओटीपी यानी पासवर्ड आएगा। एप के टिकट लेते समय यात्रा टिकट, सीजन टिकट, प्लेटफार्म टिकट व यात्रियों की संख्या के विकल्प आएंगे। यात्री को उसके बाद ऑनलाइन ही भुगतान करना होगा। दायरा बढ़ने से यात्री इसका अधिक से अधिक इस्तेमाल कर सकेंगे। अब यात्रियों को टिकट लेने के लिए स्टेशन पर आकर लाइन में नहीं लगना होगा। वह इस एस से ही टिकट बुक कर सकते है।
विज्ञापन

अंबाला मंडल में सीनियर डीसीएम हरिमोहन ने बताया कि यूटीएस ऑन मोबाइल एप से जनरल टिकट का दायरा बढ़ने से यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed