फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Notice to 155 schools for not making website

वेबसाइट नहीं बनाने पर 155 विद्यालयों को नोटिस

Fri, 27 May 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Notice to 155 schools for not making website
सहारनपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से वेबसाइट नहीं बनाने वाले 155 माध्यमिक विद्यालयों को नोटिस जारी किए हैं। इन विद्यालयों को 28 मई तक वेबसाइट तैयार कर सूचना भेजने को कहा है। अन्यथा की स्थिति में प्रधानाचार्यों का वेतन रोकने तथा वित्तविहीन विद्यालयों की मान्यता प्रत्याहरण की संस्तुत करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्रत्येक माध्यमिक विद्यालय की वेबसाइट और कक्षा नौ से 12 के प्रत्येक विद्यार्थी की ई-मेल आईडी होना अनिवार्य किया हुआ है। जनपद में 335 माध्यमिक विद्यालय हैं, जिनमें राजकीय, एडेड और वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। परिषद के आदेश के अनुुपालन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने सभी विद्यालयों को पत्र जारी कर वेबसाइट बनाने और ई-मेल आईडी तैयार कराने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन 155 विद्यालय अभी ऐसे हैं, जिन्होंने वेबसाइट तैयार की सूचना नहीं दी है। ऐसे सभी विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया है। 28 मई तक वेबसाइट तैयार कर लेने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा नहीं करने पर राजकीय और एडेड विद्यालय के प्रधानाचार्य का वेतन रोकने तथा वित्तविहीन विद्यालय की मान्यता प्रत्याहरण की संस्तुति करने की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा कक्षा नौ से 12 तक के कुल 1.41 लाख विद्यार्थियों में से अभी तक केवल 99 हजार विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी बनी है। शत प्रतिशत विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी बनवाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

वेबसाइट नहीं बनाने वाले विद्यालयों को नोटिस जारी किए गए हैं। इन विद्यालयों को 28 मई तक वेबसाइट बनाकर सूचना भेजने को कहा गया है। यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तो प्रधानाचार्यों का वेतन रोकने और वित्तविहीन विद्यालयों की मान्यता प्रत्याहरण की संस्तुति की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवि दत्त, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed