फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Not removed from government land, then investigation conducted

सरकारी जमीन से नहीं हटवाया कब्जा

Wed, 14 Oct 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Not removed from government land, then investigation conducted
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सहारनपुर। जनता रोड पर सरकारी मार्ग की जमीन पर अवैध कब्जा अब तक नहीं हटाया गया है। इसकी दोबारा शिकायत किए जाने के बाद लेखपाल से जांच करवाई गई तो सरकारी भूमि पर फिर से कब्जा पाया गया है। इस मामले में राजस्व विभाग के साथ ही पुलिस स्तर पर कार्रवाई की मांग की गई है।

शिव विहार कालोनी निवासी नितिन अग्रवाल सहित अन्य लोगों ने एसएसपी को शिकायत कर बताया था कि कुछ लोगों ने जनता रोड पर सरकारी मार्ग के किनारे की जमीन को अवैध रूप से कब्जाना शुरू कर दिया है। कुछ भूखंडों की तो रजिस्ट्री तक करा ली गई है। कुछ सप्ताह पहले भी इस प्रकरण की शिकायत की गई थी। तब टीम ने पहुंचकर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन यहां फिर से अवैध कब्जाधारी सक्रिय हो गए हैं। क्षेत्रीय लोग इसका विरोध करते हैं तो उनसे मारपीट की जाती है। एसएसपी की ओर से राजस्व टीम के साथ पुलिस को भेजा गया था। यहां लेखपाल ने माना की कि अवैध कब्जे की नीयत से अतिक्रमण किया गया है। उसकी ओर से कानूनी कार्रवाई की भी संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed