फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nomination papers will be submitted in City Magistrate Court from today

सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में नामांकन जमा होंगे आज से

Sun, 22 Sep 2019 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Nomination papers will be submitted in City Magistrate Court from today
कलक्ट्रेट सभागार में चुनाव को लेकर राजनीतिक दलो के प्रतिनिधियों संग बैठक करते डीएम आलोक कुमार प? - फोटो : SAHARANPUR
सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में नामांकन पत्र जमा होंगे आज से
विज्ञापन

सहारनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी ने गंगोह उप चुनाव के लिए तैयारी पूरी कर ली गई हैं। सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में नामांकन पत्र जमा होंगे। मतदान प्रक्रिया में रिजर्व सहित 2560 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराएंगे।
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि गंगोह विधानसभा उपचुनाव के लिए 23 सितंबर से नामांकन शुरू होगी। इसकी आखिरी तारीख 30 सितंबर है। नामांकन सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में होगा। चुनाव कराने के लिए रिटर्निंग आफिसर डिप्टी कलेक्टर एसएन शर्मा को बनाया। जबकि नकुड के तहसीलदार (न्यायिक) देवेंद्र सिंह और गंगोह की खंड विकास अधिकारी ज्योति बाला को एआरओ बनाया गया है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नामांकन पत्रों की जांच एक अक्तूबर और नाम वापसी तीन अक्तूबर को होगी। मतदान 21 अक्तूबर और मतगणना 24 अक्तूबर को होगी। उन्होंने कहा कि गंगोह विधानसभा क्षेत्र में 207 मतदान केंद्रों में 426 बूथ हैं। चुनाव के लिए 426 बीएलओ, 37 सेक्टर मजिस्ट्रेट और चार जोनल मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। मतदान केंद्रों पर एक बूथ के लिए एक पीठासीन अधिकारी और तीन मतदान अधिकारी की ड्यूटी रहेगी। 426 बूथ के लिए 512 पीठासीन अधिकारी, 2048 पोलिंग अधिकारियों सहित 2560 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें रिजर्व कर्मी भी शामिल हैं। वहीं, नामांकन के लिए पंजीकृत राजनीतिक दल के उम्मीदवार को एक प्रस्तावक, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार को 10 प्रस्तावक लाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा के 43 बूथ पर होगी वेब कास्टिंग
लेखा एवं वीडियो निगरानी के लिए दो दो टीमों का गठन किया । तीन उड़नदस्ते भी बनाए गए हैं। मतदान के लिए 865 ईवीएम उपलब्ध हैं। 43 मतदेय स्थलों की वेब कास्टिंग कराई जाएगी। मतदान के लिए रिजर्व सहित 2560 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
369367 मतदाता करेंगे भाग्य का फैसला
गंगोह विधानसभा उप चुनाव में क्षेत्र के 3,69,367 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 1,97,166 पुरुष मतदाता, 1,72,180 महिला मतदाता और 21 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। इनके साथ ही 742 सर्विस मतदाता भी मतदान में भागेदारी करेंगे।

133 वाहनों की होगी आवश्यकता
जिलाधिकारी ने बताया कि गंगोह उपचुनाव में मतदान कराने के लिए 133 वाहनों की आवश्यकता पड़ेगी। इनमें 63 बस, 20 मिनी बस और 50 हल्के वाहन शामिल हैं।
टोल फ्री नंबर 1950 पर दर्ज करा सकते हैं शिकायत
जिलाधिकारी ने बताया कि चुनाव में गड़बड़ी संबंधी शिकायत के लिए कोई भी टोल फ्री नंबर 1950 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि चुनाव को लेकर किसी भी प्रकार की शिकायत की सूचना इस नंबर पर दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed