फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nominal wheat procurement against target

गेहूं खरीद में लक्ष्य के सापेक्ष हुई नाममात्र की खरीद

Sat, 30 Apr 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Nominal wheat procurement against target
साढौली कदीम में सूना पड़ा गेहूं खरीद केंद्र - फोटो : SAHARANPUR
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। गेहूं क्रय केंद्र संचालन के एक माह बीतने के बाद भी विकास खंड साढौली कदीम में संचालित गेहूं क्रय केंद्रों पर लक्ष्य के अनुरूप काफी कम खरीद हो सकी है।
विज्ञापन

विकास खंड साढ़ौली कदीम के कांसेपुर, कादरपुर, हरिपुर, साढ़ौली कदीम साधन सहकारी समिति व गन्देवड में स्थापित भारतीय खाद्य विभाग के गोदाम सहित पांच गेहूं क्रय केंद्र बनाए गए हैं। खरीद का एक माह बीतने के बावजूद भी गत वर्ष की अपेक्षा उक्त क्रय केन्द्र लक्ष्य से काफी पीछे चल रहे हैं। किसानों का कहना है कि क्रय केंद्र संचालक उनकी फसल का तौल कराने में आनाकानी कर टरकाते रहते हैं। तौल करने की कोई निश्चित तारीख न बताकर चक्कर कटाते हैं, ऐसे में किसान मजबूर होकर प्राइवेट बाजार में अपनी फसल बेचने को मजबूर हो जाता है। किसानों का कहना है कि क्रय केंद्र प्रभारी कभी सैंपल के नाम पर तो कभी पंजीकरण अधूरा बता उन्हें परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन

गंदेवड़ क्रय केन्द्र की प्रभारी अनुराधा मिश्रा के अनुसार किसान को पहले अपना पंजीकरण केंद्र पर जमा कर अपनी गेहूं का सैंपल जमा कराने आना होगा। सैंपल सही होने पर टोकन जारी किया जाएगा। टोकन में तौल की तिथि बताई जाएगी। गंदेवड़ के क्रय केंद्र पर 167 क्विंटल, कांसेपुर के क्रय केंद्र पर 566 क्विंटल, कादरपुर के क्रय केंद्र पर 900 क्विंटल, हरिपुर के क्रय केंद्र 443 क्विंटल, साढ़ौली कदीम के क्रय केंद्र पर 424 क्विंटल गेहूं की अभी तक खरीद हो सकी है। जबकि प्रत्येक क्रय केंद्र को शासन द्वारा पांच हजार क्विंटल गेहूं खरीद करने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed