फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nodal officers will be appointed in each department

Saharanpur News: प्रत्येक विभाग में नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी

Mon, 23 Jan 2023 11:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 23 Jan 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Nodal officers will be appointed in each department
सहारनपुर। सर्किट हाउस में आयोजित मंडल स्तरीय कार्यशाला में मंडलायुक्त लोकेश एम ने भ्रष्टाचार को लेकर शासन के निर्देशानुसार जीरो टॉलरेंस नीति के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रत्येक विभाग में नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित कार्यशाला में अपर आयुक्त प्रशासन देवेंद्र प्रताप ने कहा कि शासन द्वारा जीरो टॉलरेंस नीति के क्रम में अभी तक प्रदेश में 10 मंडलों में ही भ्रष्टाचार निवारण संगठन की इकाई बनी हुई थी। शेष आठ मंडलों में भी अब भ्रष्टाचार निवारण संगठन की इकाई बनाई गई है, जिस के क्रम में सहारनपुर में भी मंडल इकाई बनी है। अभी हाल ही में शासन ने सभी इकाइयों को थाना घोषित कर दिया है। इसी क्रम में पिछले दिनों शासन ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन उत्तर प्रदेश की सहारनपुर मंडल की शाखा का गठन कर दिया। उन्होंने बताया कि मंडल सहारनपुर के प्रत्येक जनपद में पारदर्शिता लाने के लिए भ्रष्टाचार निवारण हेतु कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत सहारनपुर मंडल में शामली और मुजफ्फरनगर जनपद के भ्रष्टाचार संबंधी मामलों को देखा जायेगा। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट अनिरुद्ध प्रताप सिंह, उप आबकारी आयुक्त एसके राय, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक प्राथमिक शिक्षा योगराज सिंह अनेक विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed