{"_id":"5ec6c4878ebc3e904359f31d","slug":"nodal-officer-tested-quarantine-centers-saharanpur-news-mrt4828065110","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अधिकारी ने परखीं क्वारंटीन सेंटरों की व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अधिकारी ने परखीं क्वारंटीन सेंटरों की व्यवस्थाएं
विज्ञापन
मुजफ्फराबाद क्वारंटीन सेंटर पर प्रवासी मजदूरों के सेंपल लेती स्वास्थ्य टीम
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर/देवबंद (सहारनपुर)। नोडल अधिकारी अनुराग पटेल ने बृहस्पतिवार को जीवाला और मुजफ्फराबाद क्वांरटीन सेंटरों का निरीक्षण किया। उन्होंने बाथरूम, शौचालय व रसोई में साफ सफाई की ओर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। सेंटर में मौजूद 107 प्रवासियों से रहन-सहन व उनको दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी प्राप्त की। मुजफ्फराबाद के वैदिक इंटर कालेज के केंद्र पर उन्होंने पीने के पानी की स्वच्छता और बेड पर बिछी चादरों को रोज बदलने के निर्देश दिए। केंद्र में 128 प्रवासी ठहराए गए हैं, जिनमें सात महिला, इतने ही बच्चे तथा पुरुषों की संख्या 114 है। इस दौरान खंड विकास अधिकारी रवि प्रकाश, जीवाला प्रभारी जेई एमआई अर्जुन सिंह राणा ,चमन सिंह आदि मौजूद रहे। देवबंद में चलाई जा रही अन्नपूर्णा रसोई का बृहस्पतिवार को तहसीलदार कमलेश कुमार ने निरीक्षण किया। रसोई संचालिका रेखा शर्मा ने बताया कि क्षेत्रवासियों के सहयोग से गरीब व असहाय लोगों को घर-घर भोजन पहुंचाया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिए 32 कामगारों के सैंपल
छुटमलपुर। मुजफ्फराबाद स्थित वैदिक इंटर कॉलेज में रखे गए रेड जोन से आए 32 कामगारों के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लिए। यहां 75 लोगों के सैंपल पहले लिए गए थे जो सभी नेगेटिव आए हैं। स्वास्थ्य टीम में अक्षय शर्मा, सूरजभान, अंकुर पंवार, नदीम, किरण सैनी शामिल रहे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिए 32 कामगारों के सैंपल
छुटमलपुर। मुजफ्फराबाद स्थित वैदिक इंटर कॉलेज में रखे गए रेड जोन से आए 32 कामगारों के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लिए। यहां 75 लोगों के सैंपल पहले लिए गए थे जो सभी नेगेटिव आए हैं। स्वास्थ्य टीम में अक्षय शर्मा, सूरजभान, अंकुर पंवार, नदीम, किरण सैनी शामिल रहे।

छुटमलपुर के जीवाला क्वांरटीन सेंटर का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी अनुराग पटेल- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन